24hnbc एनएचएम के कर्मचारियों में असंतोष, नहीं मिल रहा वेतन
Wednesday, 03 Dec 2025 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 4 दिसंबर 2025।
एनएचएम करीमियों की हड़ताल भले ही समाप्त हो गई पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 16000 से अधिक संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 2 महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण परेशान है घर का खर्चा, बच्चे पैदा कर लिए हैं तो उनकी पढ़ाई, किराया, ईएमआई, रोजमर्रा की जरूरत है मुश्किल में डाल रही है।
कार्य पर मानसिक तनाव भी दिखाई देने लगा है दीपावली के पहले तक हड़ताल पर थे हड़ताल खत्म हुई कहा गया बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली बगैर शर्त होगी पर अब शर्त रखी जा रही है। 3 कैबिनेट हो चुके पर बहाली आदेश जारी नहीं हुआ सरकार और कर्मचारियों के बीच जो सकारात्मक माहौल था वह खत्म हो गया। 16000 कर्मचारियों और उनके परिवारों के बीच अब असंतोष अविश्वास है। राज्य सरकार कई मोर्चो पर अब फेल नजर आ रही है।