24hnbc नौकरशाही की सनक का शिकार धुलपुर
Monday, 01 Dec 2025 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 2 दिसंबर 2025।
स्मार्टनेस की नई परिभाषा जो बिलासपुर में लागू हुई है। एक बहु प्रचारित दोहा है "करत करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान" पर जब नौकरशाहों ने हनुमान चालीसा की लाइन का शब्द ही बदल दिया सही लाइन है कुमति निवारण सुमति के संगी और अधिकारियों ने रटा सुमति निवारण कुमति के संगी तो दोगे का अर्थ भी बदल गया जड़मति होत कुजान पूरा शहर स्मार्ट सिटी के नाम पर इसी तरह चल रहा है। एक समय लगता था सब कुछ गौरव पथ पर है वहां का भ्रष्टाचार जब खत्म हो गया तो अब पुराने बिलासपुर में नए तरीके से चालू किया गया है।
राजस्थान का चर्चित शहर धौलपुर बिलासपुर में इसे अपग्रेड करके हमने नामकरण किया धुलपुर खोदापुर पुरानी बात है। 2003 में मेयर रहे दिवंगत उमाशंकर जायसवाल जी दावा करते थे धूल मुक्त बिलासपुर आज 2025 है मुक्ति की जगह हमने धूल को अपना लिया। कोतवाली थाने से लेकर गांधी मूर्ति तक केवल धूल और सड़क पर गड्ढे दिखाई देते हैं। नागरिक व्यापारी नगर निगम को संपत्ति कर और अन्य कर के रूप में कई लाख रुपये चुके हैं और अच्छे सर झुका कर रीड विहीन बन के स्मार्ट सिटी में सड़क पर पानी भी खुद ही डालते हैं।
इस क्षेत्र में एक-एक करके कई कोचिंग खुल गई कोचिंग लगने वाले भवनों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है तो जब-जब क्लास छुट्टती है यातायात अवस्थित हो जाता है। गांधी मूर्ति से पुराने हाईकोर्ट रोड तक कमीशन खाने की नई योजना डिवाइडर पर लोहे की रेलिंग लग रही है। दो पहिया वाहन चालकों के लिए काल साबित होगी। जब कभी भी सड़क दुर्घटना होगी वाहन चालक का शरीर लोहे की रेलिंग पर ही गिरेगा और इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड है ही... आगे बढ़े गांधी मूर्ति से पहुंचे रविंद्र नाथ टैगोर प्रतिमा से श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रतिमा तक बंगाली प्रतिभाओं के दो प्रतिभाओं के बीच कमीशन खोरी का खेल साय साय हुआ। सड़क के एक और वंदे मातरम गार्डन बना छत्तीसगढ़ के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने लोकार्पण किया बीच के रोड डिवाइडर पर लोहे की रेलिंग गायब है यही है नौकरशाही का स्मार्टनेस पूरे शहर में इस स्मार्टनेस के दर्जनों उदाहरण मिल जाएंगे सो बिलासपुर का नया नाम धुलपुर सहज है। हम निवासी हैं स्मार्ट शहर के सिर झुका के सहने के लिए तैयार हैं।