24hnbc गंगोत्री-मिश्रा को मिली कमान, अर्थात अब बैटरन को की गई नमस्ते
Friday, 28 Nov 2025 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 29 नवंबर 2025।
कांग्रेस के संगठन में बहु प्रतीक्षित बदलाव हो गया। गंगोत्री और सिधांशु इस मामले में खुश नसीब है कि उन्हें जूझने वाली तेवर से भरी हुई कांग्रेस मिली। हाई कमान ने स्पष्ट दिखा दिया बैटरल का दौर खत्म अब तो 20 वाली टीम से ही मैच खेले जाएंगे।
सिधांशु मिश्रा को शहर कांग्रेस की कमान और महेंद्र गंगोत्री को ग्रामीण, दोनों का आयु वर्ग एक है दोनों शिक्षित हैं युवाओं की समस्याओं से परिचित है और कांग्रेस के परंपरागत वोटो के अतिरिक्त युवा वोटर्स को पार्टी में जोड़ सकते हैं। बस जरूरत है तो सही टीम के साथ काम करने की। इन नियुक्तियों ने यह भी बता दिया कि अब अभी बिलासपुर कांग्रेस में किस गुट की चल रही है।
कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव इस समय पूरी रफ्तार से बिलासपुर में लगे हुए हैं। विजय + विजय ने जितने साल कांग्रेस की कमान संभाल रखी थी पार्टी का कोई भला नहीं हुआ। निगम चुनाव का परिणाम सत्ता की लहर का परिणाम था। उसके बाद ऐसा कोई चुनाव नहीं था जहां कांग्रेस को मुंहकी नहीं खानी पड़ी है। अब जब एस आई आर चल रहा है और सरकार एक भी मोर्चे पर सफल नहीं है फिर वह मामला जमीन रजिस्ट्री का हो, बिजली बिल का हो, पर्यावरण हो, कानून व्यवस्था या कोई अन्य यहां तक की भाजपा का नारा न खाऊंगा न खाने दूंगा में भी मंत्री और उसके पीए अब रोज नए आरोपों से घिरते हैं। ऐसे में दो युवा नेता यदि अपनी टीम से सही समीकरण और संतुलन बनाकर चले तो जिले में कांग्रेस प्रभावशाली रूप से संचालित हो सकती है।