24 HNBC News
24hnbc स्विग्गी के कर्मचारी का अशोभनीय व्यवहार, कंपनी की प्रतिष्ठा को पहुंचा रहा आघात
Thursday, 27 Nov 2025 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 28 नवंबर 2025। 
इंडियन कॉफी हाउस जीत कॉन्टिनेंटल बिलासपुर के बाजू में कॉफी हाउस के हाल के भीतर 27 तारीख की दोपहर 3:00 बजे स्विग्गी कंपनी का एक कर्मचारी जो विकलांग श्रेणी का था ने काफी हाउस के मैनेजर को अभद्र गाली दी उसका मोबाइल तोड़ दिया और स्विग्गी का कर्मचारी स्पष्ट तौर पर नशे में दिखाई दे रहा था। पूरी विवाद यह था कि स्विग्गी का कर्मचारी पार्सल लेने आया था। उसने पार्सल प्राप्त कर लिया और ओटीपी का लेनदेन करने के साथ ही वह बाहर चला गया। 5 मिनट पश्चात ही वह फिर से वापस आया और उसने काफी हाउस के काउंटर पर उपस्थित कर्मचारी से पार्सल मांगा पार्सल एक बार दिया जा चुका था और वही सत्य था। स्विग्गी के कर्मचारियों ने पार्सल लेने से ही इनकार कर दिया और अभद्र गाली गलौज प्रारंभ कर दी यही से विवाद बढ़ गया कॉफी हाउस वालों ने घटना की जानकारी पहले स्विग्गी के स्थानीय प्रबंधक को दी मारपीट की नौबत आ जाने के कारण 112 को भी बुलाया स्विग्गी का कर्मचारी हिंसात्मक व्यवहार कर रहा था शाम को 7:00 बजे स्विग्गी का मैनेजर या स्पष्टीकरण देते हुए आया कि उसका कर्मचारी मानसिक रूप से अस्थिर है। उसकी दवाई चल रही है और वह भूल जाता है इसी कारण यह घटना हुई पर स्विग्गी यह नहीं पता सकता कि यदि कर्मचारी घटना भूल जाता है तो उसे मां बहनों की गाली कैसे याद रहती है। क्योंकि जब वह विकलांग कर्मचारी पूरे भर हाल में सार्वजनिक रूप से अश्लील गाली दे रहा था तो मर्यादा जो तार तार हो रही थी और उसमें कपड़े तो स्विग्गी के उतर रहे थे।