24 HNBC News
24hnbc बर्जेश स्कूल में खुला महादेव नर्सिंग कॉलेज विवाद के घेरे में
Monday, 24 Nov 2025 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 25 नवंबर 2025। 
छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड आफ एजुकेशन के 19 स्कूल में से सबसे चर्चित बिलासपुर के बर्जेस स्कूल का विवाद एक बार फिर से उभर कर आया पूरा मामला आसान शब्दों में यह है कि जेकमेन मेमोरियल मिशन अस्पताल परिसर के भीतर संचालित महादेव नर्सिंग कॉलेज को जब मिशन परिसर खाली करना पड़ा तब नर्सिंग कॉलेज को बर्जेश स्कूल के भीतर जगह मिल गया, यह जगह मिलना ही विवाद का विषय है। स्कूल का संचालन छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन की समिति के पदाधिकारी शशि बाघे व अन्य के द्वारा हो रहा है। परिसर की बिल्डिंग को महादेव के संचालक ने वैधानिक समिति के पदाधिकारी जयदीप से लिए सीडब्ल्यूबीएम के केयरटेकर बेंजामिन ने अवैध कब्जे की शिकायत पुलिस थाने में की पूरे मामले में बर्जेश के प्राचार्य की भूमिका संदिग्ध है। यदि परिसर के भीतर की भवन की चाबी अनधिकृत तरीके से मिल भी जाए तो ट्रक में भर-भर के जब फर्नीचर लाया गया तो मुख्य गेट का ताला किसने खोला.... ताला खोलने के पहले प्राचार्य के अनुमति ली गई कि नहीं बाजार मूल्य के अनुसार दो लाख रुपए प्रति माह होता है यह पैसा किसके खाते में गया यदि लेनदेन कच्चा है तो महादेव के संचालक भी फसेंगे और सबसे बड़ी अनियमितता लीक की भूमि को किराए पर नहीं दिया जा सकता।