24hnbc लो प्रेस स्वतंत्रता दिवस के दूसरे दिन ही प्रेस क्लब बिलासपुर के चुनाव हुए अवैध
Monday, 17 Nov 2025 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 18 नवंबर 2025।
राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब चुनाव को अवैध घोषित करने के बाद अब रजिस्टर फॉर्म समिति ने बिलासपुर प्रेस क्लब के चुनाव को भी निरस्त कर दिया। मतदाता सूची में अनियमितता, धारा 27, 28 की विधिवत जानकारी प्रस्तुत न करने समय-समय पर रजिस्टर द्वारा पूछे गए संदर्भों का जवाब न देने आदि के आधार पर चुनाव को निरस्त किया गया।
प्रश्न यह उठता है की प्रेस क्लब बिलासपुर में तो धारा 27, 28 का उल्लंघन कई सालों से हो रहा है और इसके पूर्व भी लिखित शिकायत छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न सक्षम अधिकारियों के समक्ष की गई थी पर कभी भी इसका संज्ञान नहीं लिया गया। बिलासपुर प्रेस क्लब में बरसों से विधायक और सांसद निधि का दुरूपयोग हुआ है। बिलासपुर प्रेस क्लब के लिए घोषित सांसद विधायक निधि अन्य किसी संस्था को दी गई और उसके कामों में कमीशन खोरी भी हुई पर इन शिकायतों पर कार्यवाही नहीं हुई। तभी तो प्रेस क्लब बिलासपुर के खाते में हमेशा कुछ ₹100 ही मात्रा होते हैं यहां तक की पत्रकार कल्याण कोष की घोषणा भी मंच से ही हुई पर खाते में वह अनुदान कभी दिखाई नहीं दिया। इतना ही नहीं लगभग 600 सदस्यों वाली प्रेस क्लब बिलासपुर में सैकड़ो मतदाता ऐसे हैं जिनका पत्रकारिता से कोई संबंध नहीं है। हर 2 वर्ष में स्वयंभू नेता चुनाव जीतने के लिए मनमर्जी सदस्य जोड़ने हैं और आश्चर्य जनक तथ्य यह है कि कभी भी सदस्यता शुल्क गिने चुने सदस्य ही जमा करके उसकी रसीद लेते हैं। शेष का सदस्यता शुल्क बल्क में जमा होता है और उसकी रसीद सदस्यों को वितरित नहीं की जाती। निर्वाचन प्रक्रिया में खर्च होने वाली राशि कहां से आती है इसका जवाब कभी नहीं प्राप्त होता।
इस बार जब निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर बिलासपुर द्वारा आदेशित किया जाएगा तब देखने लायक होगा कि निर्वाचन प्रक्रिया का खर्च किस खाते से आहरित होता है।