24hnbc असम के मंत्री ने क्यों दिखाई गोभी का खेत
Sunday, 16 Nov 2025 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 17 नवंबर 2025।
असम के एक मंत्री अशोक सिंघल ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक सांकेतिक टिप्पणी ऐसी की जिससे यह पता चलता है कि भाजपा अल्पसंख्यकों के लिए किस तरह का व्यवहार रखनी है। अंग्रेजी के चार शब्द आलोचना के केंद्र में आ गए लिखा है बिहार अप्रुल गोभी फार्मिंग, यहां यह बताना जरूरी है कि गोभी फार्मिंग प्रतिक संदर्भ 1989 के बिहार के भागलपुर दंगे से जोड़ा जाता है। इस दंगों में 900 से अधिक मुस्लिम मारे गए थे भागलपुर के लोगाइन गांव में 110 मुसलमान की हत्या करके उन्हें खेत में दफन कर दिया गया था कहा जाता है कि उनकी लाशों पर गोभी के पौधे लगाए गए थे।
फूल गोभी वाले मीम्स हिंदूवादी पाॅप कलर में मुसलमान के नरसंहार के आवाहन का एक वास्तविक उदाहरण बन गया है। भाजपा के इस हिंसक संदेश पर कई लोगों ने हैरानी जताई इन दोनों हिंदुत्व ट्रेड की बड़ी चर्चा है। यह हिंदुत्व की सबसे उग्र धारा माने जाते है। ऐसे युवा जो खुद को सभ्यता के योद्धा मानते हैं और ऑनलाइन युद्ध लड़ते हैं वो अन्य दक्षिणपंथी को बहुत उदार मानते हैं। और उन्हें रैयता कह कर मजाक उड़ाते हैं। अब तक भाजपा ऐसे चरमपंथी विमर्श और हिंसक ट्रेड प्रतिको से दूरी बनाए रखती थी। लेकिन हालिया पोस्ट इस बात का संकेत है कि पार्टी अब इसे स्वीकार कर रही है।