24 HNBC News
24hnbc अगुआ मुंह छुपा ले तो विश्वासी क्या करें
Saturday, 15 Nov 2025 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 16 नवंबर 2025। 
जेकमेन मेमोरियल अस्पताल बंद गेट के सामने से आज सुबह से 2-2, 4-4 के समूह में विश्वासी आते रहे और चुपचाप आगे बढ़ते रहे ये सब विश्वासी हैं। जो अंदर स्थित विश्वासी चर्च (कलीसिया) में हर रविवार होने वाली विशेष प्रार्थना में शामिल होने आ रहे हैं। पर उन्हें चौकीदार ने गेट से ही रवाना कर दिया। 7 दिन पहले तक जो फादर भक्तों से फीस ले लेकर दुआ बेचता था गेट पर भी खड़े होने की हिम्मत नहीं जुटा सका। 
सीडब्ल्यूबीएम के अवैज्ञानिक सचिव यहां नहीं खड़े हुए छत्तीसगढ़ डायोसिस की बिशप विश्वासियों के लिए यहां नहीं आई क्या इसी न्याय का दम वे समय-समय पर सोशल मीडिया पर भरते हैं। उनके खिलाफ तिल्दा चर्च के पास्टर ने जबरदस्ती चर्च खाली करने घर खाली करने की शिकायत संबंधित थाने में दर्ज कराई। यह वही डायोसिस है जो अलग-अलग स्कूल में भी इसी तरह की ताला तोड़ कार्यवाही करता है। जेकमेन मिशन परिषद में भी डायोसिस के पदाधिकारी पटाखे फोड़ कर खुशियां मनाते रहे पर अब सब तब भी गायब हैं। जब देश की सर्वोच्च अदालत ने को स्टेटस का आदेश दे रखा है।