डबल इंजन सरकार लूट का एनाकोंडा सड़क बेहाल तेरहवीं बेमिसाल
Friday, 07 Nov 2025 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 8 नवंबर 2025।
लोक निर्माण विभाग और नगरी निकाय को संभालने वाले उपमुख्यमंत्री, लोरमी विधायक, पूर्व सांसद बिलासपुर लोकसभा, पूर्व उपमहाधिवक्ता छत्तीसगढ़ शासन पर कांग्रेस ने आज गंभीर आरोप लगाए। शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने कहा कि पूरे राज्य में सड़के बेहाल हैं और उपमुख्यमंत्री के दिवंगत भांजे की तेरहवीं बेमिसाल है। उन्होंने कहा कि एक तेरहवीं कार्यक्रम में जो निजी होता है काबिल पीडब्ल्यूडी ने कुल 8734424 रुपए का भुगतान किया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव भी शामिल हुए और उनका यह दौरा सरकारी था ऐसे में दोनों इस भ्रष्टाचार में शामिल नजर आते हैं। जबसे छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनी है। लूट का एनाकोंडा चल रहा है फिर मामला किसी भी विभाग का हो यहां तक की गृह विभाग भी भ्रष्टाचार और अपराधी करण से सराबोर नजर आता है। रोज राज्य के किसी न किसी हिस्से में बलात्कार, नाबालिक से बलात्कार का प्रकरण आ रहा है। जुआ, सट्टा, अवैध शराब, रेत के अवैध धंधे पर कोई नियंत्रण नहीं।
भाजपा छत्तीसगढ़ को चारागाह समझ कर सभी क्षेत्रों को बर्बाद करने में लगी हुई है, हँसदेव अरण्य हो या तमनार की जंगल हो, खनिज संपदा, को लूटा रही है. अपराध चरम सीमा पर है, छोटी छोटी बच्चियों के साथ रेप जैसी घिनौनी घटनाएं लगातार बढ़ रही है, बिजली बिल में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है, महंगाई चरम सीमा पर है जनता परेशान है अपराधी बेलगाम है, और पूरी सरकार भ्रष्टाचार के माध्यम से शिष्टाचार निभा रही है, जिसके अनेक उदाहरण है उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पीडब्ल्यूडी मंत्री के रूप में अपने निजी कार्यक्रम में जनता के पैसों का दुरुपयोग कर एक नई मिसाल
स्थापित किया है, जो इस प्रकार है
छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री और पी डब्लू डी मंत्री अरुण साव जी के भांजे तुषार साहू जी का 4 अगस्त 2024 को कवर्धा जिले के बोड़ला स्थित रानीदहरा जल प्रपात में नहाने के दौरान डूबने से मृत्यु हो गई।
9 अगस्त 2024 को मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय और कृषि मंत्री रामविचार नेताम नयापारा बेमेतरा में " श्रद्धांजलि सभा" मे शामिल हुए ।
माननीय मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बड़ी तैयारी की गई टेंट, कुर्सी पंडाल स्टेज व अन्य व्यवस्था पर लगभग 8734424.00 (सत्तासी लाख, चौतीस हजार, चार सौ चौबीस रुपये) खर्च किया गया। जबकि मुख्यमंत्री जी नयापारा बेमेतरा में आधे घण्टे तक ही रहे (शाम 4.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक)
" गुरुदेव टेंट हाउस एंड कैटरिंग " पता -09 रायपुर रोड, श्री कृष्णा विहार बेमेतरा (छ ग) दर्री पारा रोड नियर सिद्धि विनायक प्लाजा कवर्धा (छ ग) द्वारा 25.11.2024 को कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण सम्भाग बेमेतरा को पांच बिल जमा किया गया, बिल में भी बहुत ज्यादा
गडबड छाल है - Ref No -01
टोटल बिल 23,74,342.00 रुपये की है.
जबकि जोड़ा गया है 1849025.00 रुपये।
संदर्भ संख्या- 04
टोटल 350506.00 रुपये की है पर उसी में 21,99534.00 रुपये लिखा गया है, जिसका कोई
डिटेल नही है।
संदर्भ संख्या -05-
33,29310.00 रुपये की बिल है ।
संदर्भ संख्या-07
2168470.00 रुपये की है, पर अधिकांश बिंदुओ को काटा गया है। फिर बिल कैसे बनी?
संदर्भ संख्या-26
टोटल 3138537.00 रुपये है जबकि दर्शाया गया है 30,38,540 00 रुपये है
गुरुदेव टेंट हाउस एंड कैटरिंग को तीन बिल 18/06/2025 को एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पी डब्लू डी डिवीजन बेमेतरा द्वारा जारी किया गया है।
पहला बिल 2199534.00 (इक्कीस लाख, निन्यानबे हजार पांच सौ चौतीस रुपये) की है।
दूसरा बिल 3329310.00 (तैंतीस लाख, उन्तीस हजार तीन सौ दस रुपये) की है
तीसरा बिल 3205580.00 (बत्तीस लाख पांच हजार पांच सौ अस्सी रुपये) की है। जिसकी कुल राशि 8734424.00 (सत्तासी लाख, चौत्तीस हजार चार सौ चौबीस रुपये) की है।
इतनी राशि में कम से कम 300×200 मीटर का पंडाल पूरी व्यवस्था के साथ बनाया जा सकता है, जिसमे लगभग बीस हजार कुर्सियां लग सकती है, इसका अर्थ है कोई बड़ी आमसभा के लिए ऐसे पंडाल बनाये जाते है।
टेंट का आर्डर किसने किया और पी डब्लू डी ने किसके कहने पर पैमेंट किया है, जबकि माननीय मुख्यमंत्री श्रद्धांजलि सभा मे निजी दौरे पर थे। चूंकि पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव के स्व तुषार साहू उनके भांजे थे, इससे स्पष्ट है कि अरुण साव ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए जनता के पैसों का निजी कार्यक्रम में खर्च किया जो एक गम्भीर भ्रष्टाचार है और अरुण साव को पद में बने रहने का नैतिक अधिकार नही है, कांग्रेस पार्टी इसकी निष्पक्ष जांच हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज से कराने की मांग करती है।
सूचना के अधिकार में पीडब्लूडी ने आर्डर की कापी क्यों नही दिया ?
यह एक सुनियोजित भ्रष्टाचार है जो मंत्री और अधिकारियों की मिली भगत का परिणाम है।