24 HNBC News
24hnbc समाधि लिए हुए हैं केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति
Thursday, 06 Nov 2025 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 7 नवंबर 2025। 
गुरु घासीदास विश्वविद्यालय का केंद्रीय होने का तमग़ा यदि छिन जाए तो इसके कुछ अधिकारियों के खिलाफ गैर जमाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज होते टाइम न लगे। अर्सलान 24 वर्षीय छात्रा की मृत्यु और उसके कुछ ही दिन के बाद वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर डॉक्टर नरेंद्र मिश्रा की अपने कमरे में संदिग्ध मौत इन दो घटनाओं ने विश्वविद्यालय प्रबंधन की कई पोल पट्टी खोल दी। 
पुलिस अर्सलान केस में इस तरह कार्यवाही कर रही है जैसे डॉक्टर ही जिन्होंने पोस्टमार्टम किया दोषी हो। हॉस्टल रिकॉर्ड गायब है पर वार्डन से पूछताछ नहीं हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट कह रही है कि सर पर लगी चोट मौत के पहले की है तो पुलिस डॉक्टर से ही जवाब मांग रही है क्या अर्सलान अंसारी का दोष इतना ही थी कि वह अल्पसंख्यक समुदाय से आ रहा। दूसरी ओर डॉक्टर मिश्रा के कमरे को जब खोला गया तो डॉक्टर मिश्रा जिंदा थे एंबुलेंस में सिम्स पहुंचाया गया तब तक मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि एंबुलेंस में स्ट्रेचर और ऑक्सीजन नहीं थे। विश्वविद्यालय में एक बेहद कमजोर स्वास्थ्य केंद्र है। जिसमें डॉक्टर का होना न होना एक बराबर है। कुलपति और कुल सचिव स्थित प्रज्ञा प्राप्त कर चुके हैं किसी छात्र या प्रोफेसर की मृत्यु पर उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। 
 
 
 
 
 
 
(समाचार संकलन डाॅली पटेल)