24hnbc बीएलए नियुक्ति में आप साफ कांग्रेस हाफ
Thursday, 06 Nov 2025 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 7 नवंबर 2025।
केचुएं के आदेश पर SIR प्रारंभ हो ही गई। कांग्रेस का जिला संगठन इसे लेकर कितना गंभीर है उसका अंदाज इस लगता है कि बीएलए नियुक्ति के अंतिम दिन लगभग 2:00 बजे अर्थात 6 नवंबर को कांग्रेस के शहर अध्यक्ष ने बीएलए के लिए नाम सौंपे पर बिलासपुर के 271 बूथ बेलतरा के 33 बूथ और बिल्हा के पांच बूथ के लिए बीएलए नियुक्ति करने की सूची शहर अध्यक्ष ने दे दी। जबकि ग्रामीण जिला अध्यक्ष का फोन कथा सुनाता रहा अटेंड नहीं हुआ।
6 तारीख को निर्वाचन दफ्तर से जो जानकारी प्राप्त हुई उसके अनुसार भाजपा बीएलए नियुक्ति में पूरी तरह गंभीर हैं और उन्होंने बिलासपुर जिले के 6 विधानसभा सीट के 1706 बूथ के लिए अपने बीएलए नियुक्त किए हैं। अन्य राजनीतिक दल आप, सीपीआई, जेसीसी, सीपीआई (एम) में कोई बीएलए नियुक्त नहीं किया। कांग्रेस की संघटनात्मक स्थिति कागजों पर तो मजबूत दिखती है असल में नहीं है। शहर की बात करें तो हर बूथ पर एक अध्यक्ष और 20 की टीम अर्थात 271 बूथ 5691 नाम शहर कांग्रेस ने प्रदेश दफ्तर को भेज रखे हैं। तो 271 नाम देने में इतना समय नहीं लगना चाहिए।