24 HNBC News
24hnbc हर्षिता या पूजा कौन बनेगा प्रदेश प्रवक्ता
Saturday, 12 Dec 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर। प्रदेश भाजपा में प्रवक्ताओं की दोबारा नियुक्ति होने जा रही है ऐसा माना जा रहा है कि इस बार एक महिला प्रवक्ता भी नियुक्ति पा जाएगी जिन दो नामों पर चर्चा हुई है वे दोनों नाम बिलासपुर जिले से हैं एक नाम तखतपुर से चुनाव लड़ा के हार चुकी हर्षिता पांडे का है और दूसरा नाम महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूजा विधानी का है। भारतीय जनता पार्टी को बतौर प्रवक्ता तेजतर्रार बेबाक बोलने वाला चाहिए ऐसे में हर्षिता पांडे का नाम बाजी मार सकता है, वर्ष 2001 के बाद 2003 तक भारतीय जनता पार्टी ने उस समय के मुख्यमंत्री अजीत जोगी को घेरने के लिए बतौर प्रवक्ता सरोज पांडे को जिम्मेदारी दी थी। उसी समय बिलासपुर से धरमलाल कौशिक भी प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए थे जब कभी भी कोई भी राजनीतिक दल विपक्षी पार्टी होता है तो उसे बतौर प्रवक्ता ऐसे लोगों की तलाश होती है। जो ना केवल सरकारी कामकाज पर नजर रखें साथ ही उनकी समसामयिक गतिविधियों पर भी पैनी नजर हो इस लिहाज से कांग्रेस ने शैलेश नितिन त्रिवेदी को अपना संचार प्रमुख बना दिया था और उन्होंने इस भूमिका को बखूबी अंजाम दिया। बिलासपुर छत्तीसगढ़ राज्य का बड़ा शहर है राजनैतिक गतिविधियों का केंद्र है तथा यहां पर ऐसा बहुत कुछ होता है जिस पर तत्काल वक्तव्य देना जरूरी होता है ऐसे में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी को बिलासपुर की याद आई है और बतौर प्रदेश प्रवक्ता अब जो नियुक्ति होगी वह बिलासपुर से होगी ।