न सुधरे थे ना सुधरेंगे कभी होते थे नौकर अब तो हैं शाह
Saturday, 01 Nov 2025 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 2 नवंबर 2025।
नवरात्रि का त्योहार पर लाख प्रयास के बावजूद यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी। और यही हाल दीपावली के तीन दिन पहले से था फिर आया एकादशी एक बार फिर से शहर में विभिन्न चौराहे शहर का पुराना बस स्टैंड, गोल बाजार, मुंगेली नाका, बसंत विहार चौक, तिफरा ऐसा कोई स्थान नहीं था जहां पुलिस यातायात को संभालती देखी गई हां वे दोपहर में अलग-अलग जगह पर वसूली करते देखे गए समय-समय पर जांच के पॉइंट लगाए जाते हैं उनकी सफलता का अंदाज इस बात से लगता है कि शहर में जिसे जब जरूरत हो वह हथियार ले आता है।
ट्रैफिक व्यवस्था सुधर जाए रस्ते पर केक न काटे, इसके लिए उच्च न्यायालय भी चिंतित रहती है। पर प्रशासन के किसी भी विभाग को कोई फर्क नहीं पड़ता शहर की सड़कों पर गड्ढे लगातार बढ़ रहे हैं नगर निगम और पीडब्ल्यूडी दोनों विभाग के मंत्री नेहरू चौक पर ही रहते हैं। केंद्र सरकार में शहरी विकास के राज्य मंत्री भी अधिकतर समय बिलासपुर में रहते हैं पर किसी का नौकरशाही पर कोई नियंत्रण नहीं। जिन्हें नौकरशाही कहा जाता है अब वे शाह है नौकर हुआ करते थे।