24 HNBC News
24hnbc दिवाली के बाद दीवाला पिटा बाजार का
Friday, 31 Oct 2025 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 1 नवंबर 2025। 
धनतेरस के पूर्व से ही सराफा बाजार सटोरियों की गिरफ्त में था। जिन्होंने त्योहारी धातु सोना चांदी खरीद कर खुशी मनाएं उन्हें मात्र 24 घंटे में ही बड़ा झटका लगा। ₹100000 का खरीदा सोना बगैर पहने ₹10000 घट गया। मध्यम वर्ग के साथ यह ठगी 2014 के बाद से लगातार हो रही है। नोटबंदी के बाद षडयंत्र पूर्वक की गई यह तीसरी ठगी है। दो पहिया बाजार में सेकंड हैंड वाहनों के व्यापारियों को जीएसटी ने बड़ा झटका दिया। गाड़ियों का जो दाम शोरूम में घटा वह सेकंड हैंड बाजार में नहीं घट सकता पर ग्राहक को वह छूट चाहिए इस चक्कर में सेकंड हैंड बाजार लकवा ग्रस्त पड़ा है। 
कपड़ा मार्केट में अब मंदी का असर देखा जाता है। साधारण दुकान में बच्चों का जो मौजा ₹30 का है वह अप्रवासी व्यवसाय ₹30 में एक दर्जन दे रहे हैं। मजेदार बात यह है कि दोनों स्थानों पर टैक्स की अकालपनिक चोरी हो रही है। कपड़ा बाजार में, जूता बाजार में बगैर टैक्स का माल 70% तक भरा हुआ है इसके बावजूद दिवाली के बाद बाजार साईं साईं कर रहा है।
 
 
 
 
 
 
 
(समाचार संकलन डाॅली पटेल)