24Hbbc यह कैसा सनातन धर्म
Thursday, 16 Oct 2025 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 17 अक्टूबर2025।
जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में आई है और जिन-जिन राज्यों में उन्हीं की सरकारें हैं वहां सनातन धर्म मानने वाले ही अन्य को निपटने के लिए षड्यंत्ररत रहते हैं। मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालय ने अभी हाल ही में एक ओबीसी युवक के मामले में एन ए एस राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत अभियुक्त ब्राह्मण नौजवान पर दर्ज कराया । मामला यह है कि ब्राह्मण नौजवान ने ओबीसी से अपने पैर धुलवाए और वह पानी उसे जबरदस्ती पिलाया यह समझ में बढ़ते मनुवाद का उदाहरण है।
गुजरात के जूनागढ़ जिले में गिरनाल पहाड़ी पर गोरखनाथ मंदिर में वहीं के कर्मचारीयों ने तोड़फोड़ की प्रतिमा तोड़कर बाहर फेंक दी और मामला भड़काने में कोई कसर नहीं रखा उन्हें लगता था कि ऐसा करने के बाद आरोप अन्य धर्म मानने वालों पर लगेगा और मंदिर में चढ़ोतरी बढ़ जाएगी। उत्तर प्रदेश में भी ऐसे कई मामले आए जब गौ वंश की हत्या करके मंदिर के पास फेंका गया और मुसलमान का आधार कार्ड वहां छोड़ दिया गया। पता चला कि एक दूसरे धर्म के टी आई का तबादला करने के लिए हिंदू अपराधियों ने यह षडयंत्र किया था। ऐसे सैकड़ो उदाहरण सर्च करने पर गूगल में उपलब्ध हैं।
राहुल गांधी इसे ही नफरत फैलाना कहते हैं और यह कौन फैला रहा है, कैसे फैला रहा है, दिखाई देता है। मूल मुद्दे बेरोजगारी, महंगाई, बढ़ती आर्थिक असमानता, पर बहस नहीं होती धर्म, जाति, हिंसा, सांप्रदायिकता के द्वारा समाज को बांटा जा रहा है और देश से गद्दारी की जा रही है। राष्ट्रवाद का यह एक अलग रूप है।
.
.
.
.
.
.
.
.(समाचार संकलन डाॅली पटेल)