24 HNBC News
24hnbc अवैध डिजिटल करेंसी के खिलाफ आवाज होगी बुलंद
Wednesday, 15 Oct 2025 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 16 अक्टूबर 2025। 
             आम निवेशक को लूटने के लिए पहले चिटफंड कंपनी आई और छत्तीसगढ़ के आम नागरिकों का मेहनत का पैसा लूट कर ले गई। लूट के बंटवारे में नेता और ब्यूरोक्रेसी शामिल थी। आज भी हजारों परिवार का पैसा वापस नहीं हुआ अब कुछ इस तरह के फ्रॉड डिजिटल करेंसी, ब्लाकचैन, नेटवर्क मार्केटिंग में हो रहा है। डिसेंट्रलाइज्ड शब्द का महिमा मंडन कुछ इस तरह किया जाता है जैसे उस करेंसी का कोई तोड़ ही नहीं है। सपना दिखाये जाते हैं और लूट लिया जाता है आम आदमी को... छत्तीसगढ़ कुल जनसंख्या का 0.1% लोगों को भी लाभ इस गंदी कमाई से फायदा नहीं हुआ। इसके बावजूद रायपुर से लेकर सुदूर ग्रामीण अंचल तक बिजनेस पार्टनर अपने निजी स्वार्थ के लिए इस गोरख धंधे को कर रहें हैं। एक टोकन बंद होता नहीं है लूट के लिए दूसरा आ जाता है। कभी जॉर्जिया, कभी सिंगापुर, कभी मलेशिया, कवि थाईलैंड जाने कहां कहां इसके एक्सचेंज बताए जाते हैं। 
हम 24 एचएनबीसी इस फ्रॉड को फ्रॉड के खिलाफ एक व्यापक अवरनेस कैंपेनिंग चलाएंगे और हर महीने छत्तीसगढ़ के नागरिकों से हो रही करोड़ों रुपए की लूट को उजागर करेंगे। सो इस ठगी के काम में लगे हुए बिजनेस पार्टनर समझ जाए की उनके मोह जाल के शब्दों में सबसे बड़ी रुकावट 24 एचएनबीसी बनेगी।