ग्राम विकास की दिशा में गंभीरता को देख पाली तानाखार क्षेत्र के जनता में आपार हर्ष विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम लगातार अपने क्षेत्र कर रहे सघन जनसंपर्क और ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन
Tuesday, 14 Oct 2025 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
कोरबा/बिलासपुर , 15 अक्टूबर 2025।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सुप्रीमो दादा हीरा सिंह मरकाम के सपनो को पूरा करते हुए आगे बढ़ते दिख रहे है पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ,,जो हर दिन अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के उद्देश्य को लेकर अनेक ग्राम पंचायतों में देखे जा रहे हैं,,
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का सपना छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में बेहतर और मजबूत निर्माण कार्य हो ।
पाली तानाखार विधायक मरकाम पूरी सक्रियता से अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम पंचायत में जनता से जुड़कर ग्राम विकास की योजना बनाते हुए दिख रहे हैं। अपने अधिकार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उत्थान और जनता हित में ग्राम के विकास के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं और ग्राम के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विशेष रूप से गंभीर दिखाई दे रहे हैं। ग्राम के अनेक निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्राप्त कर जनता हित में उन तक पहुंचाने के लिए भूमि पूजन और जन संपर्क कर ग्राम विकास में तत्परता पूर्वक भागीदारी प्रस्तुत कर रहे हैं । इसी कड़ी में ग्राम पंचायत नान पुलाली में उन्होंने भूमि पूजन कर विकास कार्यों की घोषणा किया । साथ ही ग्राम पंचायत मिसिया, ग्राम पंचायत खम्हारमुड़ा,ग्राम पंचायत कुल्हरिया एवं पाली सहित अनेक स्थानों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए ग्राम विकास को लेकर सक्रिय व गंभीर दिखाई दे रहे हैं।
दिनांक 13/10/2025 दिन- सोमवार को पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करते हुए जल्के हॉस्टल का निरीक्षण भी किया गया जिसमें।। कार्यक्रम के मुख्याअतिथि के रूप में रहे विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम के द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण जन और गोंगपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक मरकाम ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। ग्रामीण अंचलों में सड़क, पुल पुलिया एवं शिक्षा स्वास्थ सार्वजनिक उपयोग के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि आमजन को सुविधा मिल सके। कार्यक्रम में विदवान सिंह मरकाम (जिलाध्यक्ष, गोंगपा कोरबा एवं जिला पंचायत सदस्य),एवं रामेश्वर सिंह उरे (जिला संगठन मंत्री, गोंगपा कोरबा) ललित कुमार उईके (जिला महामंत्री गोगपा कोरबा) बुधराम मसराम जी गोगपा सक्रिय कार्यकर्ता वृन्द कुमार मरपच्ची, ममता फुहुप जनपद सदस्य (जल्के) दीपक उदय (पूर्व जनपद सदस्य)विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा क्षेत्र के पंच, सरपंच, उपसरपंच, व सरपंच एवं सैकड़ों ग्रामीणजन कार्यक्रम में शामिल हुए। ग्रामीणों ने विधायक तुलेश्वर मरकाम का आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास की नई राहें खुली है।