24 HNBC News
24hnbc लॉरेंस गुट को उच्च न्यायालय से लगा झटका, याचिका खारिज
Monday, 13 Oct 2025 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 14 अक्टूबर 2025। 
छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन के अवैध घोषित हो चुके लॉरेंस गुट को हाई कोर्ट से आज बड़ा झटका लगा। जब उसकी स्टे एप्लीकेशन वाली पिटीशन ही खारिज हो गई। 29 सितंबर को रजिस्टर फर्म सोसाइटी ने एजुकेशन बोर्ड की 2022 वाली समिति को वैध घोषित किया था और लॉरेंस गुट की विधि सम्मत नहीं माना था। काफी उठा पटक के बीच 9 अक्टूबर को रायपुर पुलिस प्रशासन के साथ शिक्षा बोर्ड की बैठक हुई और लॉरेंस के प्रतिनिधि के रूप में रॉबिंसन ने बैठक में इस बात का भरोसा दिया था कि 13 अक्टूबर को प्रबंधन का हस्तांतरण हो जाएगा पर 13 तारीख अर्थात सोमवार लॉरेंस गुट के सभी पदाधिकारीयों के मोबाइल बंद थे। इसी उम्मीद से की याचिका छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में है और एन तेन प्रकारेण स्थगन मिल जाएगा। जो कि आज नहीं हुआ उक्त मामले में लॉरेंस गुट का एक आवेदन पत्र के सेक्रेटरी के पास लंबित बताया जाता है।