सीएनआई दिल्ली की गद्दी पर नजर फरार बिशप नंदा ने खुद को बताया ‘स्वयंभू डिप्टी मॉडरेटर’
Friday, 10 Oct 2025 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
भुवनेश्वर/बिलासपुर, 10 अक्टूबर 2025।
आगामी चर्च ऑफ़ नॉर्थ इडिया की जनरल कौंसिल, जो 23 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है, उससे पहले ही उड़ीसा और छत्तीसगढ़ डायोसेज़ के पुराने खिलाड़ी बिशप नंदा ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ पुलिस जिसकी गिरफ्तारी की कोशिश में लगी है और जो अग्रिम जमानत के लिए फरार चल रहा है, उसी बिशप नंदा ने खुद को “स्वयंभू डिप्टी मॉडरेटर, सीएनआई दिल्ली” घोषित कर दिया है।
सोशल मीडिया पर नंदा का एक वायरल संदेश तेजी से फैल रहा है, जिसमें वह दावा कर रहा है कि उसे और उसके समर्थकों को दिल्ली स्थित सीएनआई सिनोड की गद्दी मिलने वाली है।
छत्तीसगढ़ डायोसेज़ ने इस वायरल संदेश को पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है। डायोसेज़ का कहना है कि बिशप नंदा अपने पुराने कारनामों से बचने और जनरल कौंसिल में अपनी पोल खुलने के डर से नई अफवाहें फैलाने का खेल खेल रहा है।
सूत्रों के अनुसार, आगामी जनरल कौंसिल की बैठक में कई बिशपों के वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं पर चर्चा होनी है, जिसके चलते नंदा जैसे लोगों की बेचैनी बढ़ती जा रही है।