24 HNBC News
24hnbc क्या बिशप अपने निर्णय पर करेंगे पुनः विचार
Thursday, 09 Oct 2025 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
रायपुर/बिलासपुर, 9 अक्टूबर 2025।
छत्तीसगढ़ डायोसिस में पिछले कुछ महीनों से चल रहे विवाद के बीच अब बिशप सुषमा के सख्त कदम की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, बिशप जल्द ही लॉरेंस, रॉबिंसन और बेंजामिन को बेड-स्टैंडिंग में डाल सकती हैं, जिससे वे चर्च की गतिविधियों से अस्थायी रूप से बाहर हो जाएंगे।
बताया जा रहा है कि यह कार्यवाही जिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी और महिला आयोग के आदेशों के साथ-साथ दर्ज एफआईआर के आधार पर की जा सकती है। चर्च से चौदह परिवारों को बाहर करने के बाद बिशप के पास यह मौका है कि वे उन लोगों पर कार्रवाई करें जिन्होंने वर्षों से उन्हें कटपुतली की तरह नियंत्रित किया है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, बिशप सुषमा इस कदम के ज़रिए अपनी छवि को मज़बूत और स्वतंत्र बनाना चाहती हैं। उनका मानना है कि इस कार्रवाई से डायोसीज़ में अनुशासन और पारदर्शिता स्थापित होगी।
हालांकि , कुछ चर्च सदस्यों का कहना है कि यह फैसला आसान नहीं होगा, क्योंकि इससे संस्थान के भीतर नई हलचल और विरोध भी पैदा हो सकता है। फिर भी, बहुतों का मानना है कि यह बिशप सुषमा के लिए “छवि सुधार” और स्वतंत्र नेतृत्व दिखाने का सही समय है।
सामाजिक कार्यकर्ताओं और चर्च से जुड़े जानकारों का कहना है कि यदि अब सख्त निर्णय नहीं लिया गया, तो भविष्य में नई टीम के आने पर यही कार्यवाही किसी और के हाथों से की जाएगी। इसलिए बिशप के लिए यह “निर्णायक मोड़” साबित हो सकता है।
एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा, “ज़िंदगी में जोखिम न लेना ही सबसे बड़ा जोखिम है। अब समय है कि बिशप सुषमा अपने नेतृत्व का प्रमाण दें और चर्च को पुराने विवादों से मुक्त करें।”