24 HNBC News
24hnbc रजिस्टर न्यायालय से अवैध घोषित होने के बाद महिला आयोग में बुरे फंसे लॉरेंस
Tuesday, 07 Oct 2025 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com 
रायपुर/बिलासपुर, 7 अक्टूबर 2025। 
रायपुर के सालेम स्कूल साहित छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन के विभिन्न स्कूलों से नियम विरुद्ध निलंबित किए गए शिक्षकों को न्याय की एक बड़ी उम्मीद महिला आयोग से मिली है। निलंबित शिक्षक शिक्षिकाओं ने लगभग दो माह पूर्व आयोग में शिकायत की थी आज आयोग की अध्यक्ष किरणमई नायक को निलंबित शिक्षकों ने 29 . 9 को जारी रजिस्टर का आदेश दिखाया।
अध्यक्ष ने कहा कि आदेश से स्पष्ट है कि नितिन लॉरेंस वाली कमेटी वैध ही नहीं थी तो उसके द्वारा जारी समस्त आदेश अवैध हो जाते हैं। अध्यक्ष किरणमई नायक ने कल प्रेस को बुलाया है संभवत: वे सभी शिक्षकों के निलंबन को खत्म करने का आदेश प्रेस के सामने ही पास करेंगे। 
आज नई समिति ने कार्य भाग ग्रहण कर लिया और रायपुर के सालेम स्कूल, सेंट पॉल स्कूल सहित एक और स्कूल में नए प्राचार्य की नियुक्ति कर दी गई।