24 HNBC News
24hnbc छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन की नई कमेटी के पद भार संभालने के पहले तनाव ग्रस्त दिखा बर्जेस का माहौल
Sunday, 05 Oct 2025 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com 
बिलासपुर, 6 अक्टूबर 2025। 
29 सितंबर को रजिस्टर कोर्ट से छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन की 2022 वाली समिति को पुनः मान्यता मिल गई। इस समिति के उपाध्यक्ष अतुल आर्थर और सचिव शशि वाघे है। बिलासपुर में इस समिति के अंतर्गत बर्जेस स्कूल और बृहस्पति बाजार का मिशन स्कूल आते हैं। जब हमने इस नए आदेश के परिपेक्ष में बर्जेस स्कूल का दौरा किया तो स्कूल के गेट पर एक गार्ड और दो दंडाधारी बाउंसर को बैठे पाया बाउंसर पहले नहीं होते थे स्कूल की प्राचार्य हंसा दास ने हमसे मिलने के पूर्व परिसर में स्थित पूर्व समिति जिसे खत्म किया गया है के पदाधिकारीयों को बुला लिया। समिति की कार्यकारिणी में हंसा दास भी सदस्य है अर्थात वह दोहरा प्रभार रखती है। बर्जेस स्कूल की प्राचार्य और छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन की कार्यकारिणी सदस्य उन्होंने कहा कि शासन का आदेश सब के लिए मान्य है और हम उसे आदेश से बंधे हुए हैं। स्कूल में पढ़ाई सामान्य तरीके से चल रही थी पर स्टाफ और कर्मचारियों के चेहरे पर तनाव देखा जा सकता है।