24 HNBC News
24hnbc छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन कि सचिव ने लिखा खुला खत, अपंजीकृत डायोसिस हस्तक्षेप करना बंद करें
Saturday, 04 Oct 2025 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com 
बिलासपुर/रायपुर, 5 अक्टूबर 2025। 
 छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन की वैध सचिव शशि वाघे ने छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन के सभी संस्था प्रमुखों को एक खुला खत लिखा है की बिशप सुषमा कुमार, नितिन लॉरेंस, जयदीप रॉबिंसन की कमेटी अवैध घोषित हो चुकी है। अपंजीकृत संस्था धार्मिक छत्तीसगढ़ डायोसिस वा भंग किए गए पूर्व समिति के सभी सदस्यों को चेतावनी दी जाती है की कानूनी आदेशों के परिपालन की प्रक्रिया में हस्तक्षेप ना करें और कृपया हमारी संस्था के कर्मचारियों को दिघभ्रमित ना करें ना ही संस्था में प्रवेश करें। 
29.9.2025 को रजिस्टर के आदेश के बाद छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन के नितिन लॉरेंस वाली समिति भंग हो गई/विधि शून्य हो गई उसके सारे आदेश निरस्त/शून्य/स्थगित हो गए पत्र में कहा गया है कि अपंजीकृत संस्था डायोसिस का पंजीकृत संस्था छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन के ऊपर कोई दबाव नहीं हो सकता। आज जब यह पत्र ईसाई समाज के विभिन्न ग्रुप में वायरल हो रहा है तो स्पष्ट है कि दशहरा अवकाश के बाद जैसे ही स्कूल खुलेगा नई कमेटी जिसके पास रजिस्टर का आदेश है अब खुलकर काम करेंगे। बैंकों में जो खाते संचालित हैं उनमें संचालन के लिए नए सिरे से हस्ताक्षर ऑथराइजेशन के काम होंगे। गलत तरीके से जिन स्कूलों में अयोग्य कर्मचारियों को प्राचार्य बनाया गया उन्हें उनके मूल पद पर वापस भेजा जाएगा। आने वाले कुछ दिन छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन और उसके स्कूलों के लिए चुनौती भरे होंगे।