24hnbc छत्तीसगढ़ के नौकरशाह भ्रष्ट हैं, ननकी और शेषराज ने बताया
Saturday, 04 Oct 2025 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 5 अक्टूबर 2025।
छत्तीसगढ़ राज्य के ब्यूरोक्रेसी के आधार स्तंभ आईएएस अधिकारी भ्रष्ट हैं और ये बात सत्ता और विपक्ष दोनों ने बता दी। पहले विपक्ष की उसे विधायक की बात करें जिसने रेत घाट का एक दलाल रोशन और पामगढ़ की महिला विधायक की ऑडियो है। हालांकि विधायक ने बाद में इस ऑडियो को एआई तकनीक वाला बताकर ऑडियो को ठंडे बस्ते में डाला। पूरे ऑडियो में विधायक एक से अधिक भाग रोशन को यह बताती है कि कलेक्टर का हिस्सा देना जरूरी है और इतना जरूरी है कि वह अपने कट को पूरा कलेक्टर को दे देगी। जिससे रेत की दलाली सुचारू रूप से निर्वाद चले।
सत्ता पक्ष के पूर्व विधायक, पूर्व गृहमंत्री जिनका कद राजनीति में बड़ा है वे मध्य प्रदेश के समय भारतीय जनता पार्टी सरकार में जनशक्ति नियोजन विभाग के कैबिनेट मंत्री थे। बाद में छत्तीसगढ़ में गृहमंत्री बने हां हम बात कर रहे हैं ननकी राम कंवर की उन्होंने कोरबा के कलेक्टर को भ्रष्ट बताया और इस संबंध में हर उचित फोरम को चिट्ठी लिखी। कोरबा जिले का कलेक्टर भ्रष्ट होता है यह अकाट्टिय सच्चाई है। फिर सरकार किसी की भी हो मुख्यमंत्री रमन सिंह हो, भूपेश बघेल हो या फिर विष्णु देव साय तो यह खबर का विश्लेषण की छत्तीसगढ़ की आईईएस लावी नौकरशाही भ्रष्ट है सिद्ध है पर इस पत्तलकार लिखते नहीं डरते हैं जनसंपर्क विभाग मुख्यमंत्री के पास है और जनसंपर्क का सचिव आईईएस होता है। विज्ञापन बंद कर देगा अधिमान्यता पर संकट आ जाएगा और सस्ता और विपक्ष दोनों को आइना दिखाना इन्हें आता ही नहीं।