सवर्णो ने बताया वसूली किसी का एकाधिकार नहीं लो फिर कलई खुली चौथे खंबे की पोल
Sunday, 05 Oct 2025 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 5 अक्टूबर 2025।
लोकतंत्र का चौथा खंभा और उसमें काम करने वाले घर में घुसकर मारपीट कर रहे हैं। राजकिशोर नगर जहां के निवासी आमतौर पर उच्च मध्यम वर्गीय हैं के क्षेत्र में एक ऐसी घटना हुई जिसमें चंदाखोर युवकों पर पीड़ित परिवार ने नामजद आरोप लगाया कि वे चंदा उगाही के लिए न केवल बलात घर में घुसे पुरुष महिला सदस्यों से मारपीट की और पुलिस ने कुछ नाम को बचाने के चक्कर में अन्य लिखा।
इस मामले में पीड़ित पक्ष और सामाजिक तत्व दोनों सवर्ण हैं। चंदा दो किस्म में से लिया जाता है एक को सहयोग कहते हैं और दूसरे को वसूली यहां पर वसूली हो रही थी।
सूत्र बताते हैं कि वसूली चंदे की के पीछे कोयला धंधे का गुण है राहुल शुक्ला जो नाम आया है उसे अभी हाल ही में शहर के एक मीडिया क्लब की सदस्यता हासिल हुई है। वंशानुगत आधार पर... राजनीति में जिस परिवारवाद की आलोचना पत्रकार करते हैं अपने धंधे में उसे गलत नहीं मानते इस मीडिया संस्थान की सदस्यता बताती है कि कम से कम बिलासपुर में तो पत्रकारिता करके ना केवल घर गृहस्ती चलाई जा सकती है बल्कि महंगी एक्सयूवी भी मेंटेन हो सकती है। पौश क्षेत्र में मीडिया का आधुनिक दफ्तर भी रखा जा सकता है। घटना ने इसमें थोड़ा सा संशोधन किया यह सब वसूली से होता है पत्रकारिता से नहीं....