24 HNBC News
24hnbc छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन, नितिन लॉरेंस आउट
Wednesday, 01 Oct 2025 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com 
बिलासपुर/रायपुर, 2 अक्टूबर 2025। 
छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन के नितिन लॉरेंस, जयदीप रॉबिंसन वाली कथित समिति को रजिस्टर ने विधि शून्य घोषित कर दिया है। अपने 29 सितंबर 2025 के आदेश में आईएएस अधिकारी रजिस्टर फॉर्म समिति ने विधि विपरीत तरीके से काबिज होने के बाद जो भी निर्णय लिए उन सब को रजिस्टर ने अवैध डिक्लेयर किया, और शशि वाघे वाली समिति को विधि मान्य करते हुए नए चुनाव के लिए आदेश दिया। 
24 hnbc news विगत एक वर्ष से छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन के कथित पदाधिकारीयों के घोटाले को लिख रही है। रजिस्टर के आदेश ने हमारे एक-एक खबर को सही सिद्ध किया। रजिस्टर के आदेश में स्पष्ट रूप से नए चुनाव तक ही शशि वाघे की समिति को मान्यता दी है। एक बार फिर से यह बताना जरूरी है कि छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन के अंतर्गत 19 साल में संचालित है। जिसमें से तेरा अनुदानित है अब देखने लायक होगा कि सामाजिक कार्यकर्ता यशराज सिंह और बीनू बैनेट बर्जेस स्कूल बिलासपुर, सालेम स्कूल रायपुर सहित जिन करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते थे उन आरोपों के संबंध में नई समिति क्या रुख अख्तियार करती है। रजिस्टर के इस आदेश के बाद ईसाई समाज के भीतर यह संदेश गया है कि अति का अंत होता है।