24hnbc बीएसएनएल की रजत जयंती पर प्रेसवार्ता कर बताई उपलब्धियां
Tuesday, 30 Sep 2025 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर ,1 अक्टूबर 2025।
भारत संचार निगम लिमिटेड़ की रजत जयंती के अवसर पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। यह प्रेस वार्ता बीएसएनएल कार्यालय के द्वितीय तल, कॉन्फ़्रेंस हॉल
टेलीफोन एक्सचेंज रोड, अग्रसेन चौक के पास, टेलीफोन एक्सचेंज जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ में संपन्न हुआ.
इस अवसर पर बीएसएनएल के अधिकारियों द्वारा 25 वर्षों की उपलब्धियाँ एवं सेवाएँ, आगामी योजनाएँ एवं पहल तथा दूरसंचार एवं डिजिटल कनेक्टिविटी की नवीन प्रगति पर चर्चा किया गया. इस दौरान बी.एस.एन.एल. बिलासपुर व्यावसायिक क्षेत्र की उल्लेखनीय उपलब्धियां बताई गई. चर्चा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने लगभग ₹37,000 करोड़ की लागत से स्वदेशी तकनीक पर आधारित 97,500 से अधिक मोबाइल 4जी टावरों का दिनांक 27.09.2025 को राष्ट्र को समर्पित किया । भारत अब उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जिनके पास पूर्णतः स्वदेशी 4/5जी तकनीकी स्टैक उपलब्ध है। भारत इस श्रेणी में पाँचवा देश है। भारत के अलावा स्वीडन, डेनमार्क, चीन और दक्षिण कोरिया ही टेलीकॉम नेटवर्क के लिए हार्डवेयर के साथ-साथ सॉफ्टवेयर बनाते है । यह उपलब्धि भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाती है और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को नई ऊँचाई प्रदान करती है ।
इस परियोजना के अंतर्गत , 92,600 से अधिक 4जी साइटें भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा स्थापित की गई है।
18,900 से अधिक 4जी साइटें डिजिटल भारत निधि से वित्तपोषित है।
इन टावरों के माध्यम से लगभग 26,700 दूरस्थ, सीमावर्ती एवं वामपंथी उग्रवाद प्रभावित गाँवो को जोड़ा गया है।
इससे 20 लाख से अधिक नए उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाली दूरसंचार सेवाएँ उपलब्ध होंगी। विशेष रूप से, ये सभी टावर सौर ऊर्जा से संचालित है, जो इन्हें भारत का अब तक का सबसे बड़ा ग्रीन टेलीकॉम साइट्स क्लस्टर बनाता है। यह सतत् अवसंरचना की दिशा में भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
स्वदेशी 46 सेवाओं के क्षेत्र में, बिलासपुर व्यवसायिक क्षेत्र (बिलासपुर, रायगढ़ एवं सरगुजा प्रचालन क्षेत्र) अब तक 1133 बीटीएस को 4जी में अपग्रेड कर चुका है। फेज IX-2 के तहत 844 मौजूदा टॉवरों में से 791 को स्वदेशी 4जी में अपग्रेड किया गया है, जबकि डिजिटल भारत निधि परियोजना के अंतर्गत 476 टॉवरों में से 342 को सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया है ।
2024-25 में बिलासपुर व्यवसायिक क्षेत्र में मोबाईल के लगभग 1,54,106 उपभोक्ता जोड़े गये जिसमें 56,495 MNP के माध्यम से अन्य ऑपरेटरों से आये । इस वित्तीय वर्ष में अब तक बिलासपुर व्यवासायिक क्षेत्र ने 36,276 नये मोबाईल कनेक्शन जोडे, जिनमें से 5500 ग्राहक MNP के माध्यम से अन्य ऑपरेटरों से आये है ।
जिला बिलासपुर व्यावसायिक परिक्षेत्र की जनता को 4G सेवा का अनुभव कराने के लिए बीएसएनएल ने नये एवं MNP ग्राहकों के लिए केवल 1 रूपये में फीडम प्लान लांच किया था, जिसके तहत ग्राहकों को प्रतिदिन 2 जीबी डाटा/अनलिमिटेड वॉइस कॉल / 100 एसएमएस 30 दिनों की वैधता के साथ 1 अगस्त 2025 से 15 सितम्बर 2025 तक दिया गया। इस फीडम प्लान के तहत बिलासपुर व्यावसायिक परिक्षेत्र में 18877 (अम्बिकापुर-8194, बिलासपुर-6910 एवं रायगढ़-3773) ग्राहक जुड़े है।
बिलासपुर व्यावसायिक परिक्षेत्र में FTTH ग्राहकों की संख्या 12,631 (अम्बिकापुर: 2683, बिलासपुर 6939 एवं रायगढ: 3009) के महत्वपूर्ण आंकडे पर पहुंच गई है। अम्बिकापुर और रायगढ़ ऑपरेशनल एरिया में सभी वायर लाईन ग्राहकों को फाइबर मीडिया पर स्थानांतरित कर दिया गया है, जिससे ग्राहकों को तेज इंटरनेट स्पीड, कम लेटेन्सी और बेहतर सुरक्षा मिल रही है। बिलासपुर में यह कार्य प्रगति पर है।
भारतनेट परियोजना के अंतर्गत ऑप्टिकल फाइबर द्वारा बिलासपुर व्यावसायिक क्षेत्र के 755 ग्राम पंचायतों (बिलासपुर-169, रायगढ़-197, सरगुजा-389) एवं 216 स्कूलों (बिलासपुर-105, रायगढ़-41, सरगुजा-70) को इंटरनेट कनेक्शन दिया गया है, जिससे बीएसएनएल दूरदराज और ग्रामीण इलाकों में हाईस्पीड इंटरनेट प्रदान कर रहा है एवं शिक्षा, स्वास्थ्य, ई-गर्वनेंस और आर्थिक विकास को गति देने का महत्वपूर्ण साधन भी बन रहा है। इस परियोजना से गाँवो के लोग डिजिटल सेवाओं का लाभ ले रहे है।
बी.एस.एन.एल. (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने Enterprise business (EB) के क्षेत्र में कई प्रमुख कार्य किये है इसमें Campus, Wifi, LAN, Network के बिजनेस शामिल है। बी.एस.एन.एल. अपनी मूलभूत सेवाओं के साथ ही संबंधित सेवायें WiFi, एवं SIP/IP-EPABX, IT LAN Networking की सेवायें संस्थानों को प्रदान करता है। बैंक, पोस्ट ऑफिस, की सुचारू कार्य प्रणाली के लिए बी.एस.एन.एल. की लीज्ड लाईन सेवाओं का उपयोग किया जा रहा है। हाल ही में बी.एस.एन.एल. ने अपनी वाई फाई सेवा माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय) बिलासपुर में प्रदान किया है।
बी.एस.एन.एल. ने इस वर्ष राष्ट्रीय वाई-फाई रोमिंग सेवा सहित कई नई सेवायें आरंभ की है, जो FTTH ग्राहकों को भारत में कहीं भी उच्च गति इंटरनेट का उपयोग करने की सुविधा प्रदान करती है। जनवरी 2025 से बी.एस.एन.एल. ने अपने FTTH ग्राहको के लिए IFTV/IPTV सेवा शुरू की है, जिससे 300 से अधिक लाइव टीवी चैनलों का आनंद लिया जा सकता है। बी.एस.एन.एल. उपभोक्ताओं के लिए E-sim सेवाएँ जल्द ही उपलब्ध कराई जायेगी।