24hnbc डिजिटल करेंसी की काली दुनिया, छत्तीसगढ़ को किसके इशारे पर किया जा रहा खोखला
Monday, 29 Sep 2025 18:00 pm
24 HNBC News
24hbbc.com
बिलासपुर, 30 सितंबर 2025।
डिजिटल ठगी छोटी चीज है। बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में पिछले 1 साल से क्रिप्टो इन लीगल ट्रेडिंग में फर्जी कंपनियों के बिजनेस पार्टनर हर महीने लक्ष्य के अनुसार 5 से 7 करोड़ निकल रहे हैं, और इस काम में कुछ राष्ट्रीयकृत बैंक के अधिकारी और निजी बैंक के कर्मचारी शामिल हैं।
हर 2 महीने में एक कंपनी डूबती है और उसके नए वर्जन के स्थान पर दूसरी कंपनी आ जाती है। कंपनियों के बिजनेस पार्टनर का चेहरा नहीं बदलता हम फर्जी कंपनियों के नाम उनके बिजनेस पार्टनर का नाम, काम करने की शैली, ऑफिस, घर के लोकेशन वैवाहिक स्थिति और असल धंधे एक-एक करके तब बताएंगे। हम यह भी बताएंगे कि समाज के किस सफेद पोस का पैसा इस धंधे में लग रहा है और उसके कपड़ों का रंग क्या है। नेटवर्किंग के इस धंधे में लड़कियों की भूमिका की भी खबर देंगे।