24 HNBC News
24hnbc मिशन के बाद अब बर्जेस स्कूल की लीज नवीनीकरण का विवाद
Monday, 29 Sep 2025 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com 
बिलासपुर, 29 सितंबर 2025। 
मिशन अस्पताल लीज होने के बाद अब सीडब्ल्यूबीएम बर्जेस स्कूल की लीज भी खोने जा रहा है। आरक्षी केंद्र बिलासपुर के ठीक के सामने डबल रोड स्थित यह दो 237715 स्क्वायर फीट यह जमीन सीट नंबर 15, प्लॉट नंबर 12 के अंतर्गत आता है। 
1 अगस्त 2025 को सीडब्ल्यूबीएम के पदाधिकारीयों ने नजूल न्यायालय बिलासपुर में पट्टा नवीनीकरण का आवेदन प्रस्तुत किया है। दावा आपत्ति में दो आपत्ति आ चुकी है दोनों आपत्तियां ईसाई समाज की विभिन्न समितियों की है। सीएनआईटीए और आईसीसीडीसी आपत्तिकर्ता है। आगामी तिथि 23 अक्टूबर की है। बर्जेस स्कूल के कंपाउंड में स्थित हॉस्टल बंद पड़ा है इस बंद हॉस्टल को समिति एक निजी नर्सिंग कॉलेज को किराए से देने की जुगत बढ़ा रही है। जिस नर्सिंग कॉलेज को जगह देने की चर्चा चल रही है वह नर्सिंग कॉलेज वर्तमान में मिशन अस्पताल के परिसर में चल रहा है। और पूरा परिसर सरकारी हो जाने के बाद नगर निगम आयुक्त ने नर्सिंग कॉलेज को भी खाली करने का नोटिस दे रखा है। प्रश्न उठता है जब समिति का लीज नवीनीकरण प्रकरण लंबित है तो वह अपनी संपत्ति को किराए पर कैसे दे सकती है वैसे भी लीज संपत्ति को कारा पर देना लीज की शर्तों का उल्लंघन है। और उन्हें करणों से मिशन अस्पताल की लीज निरस्त हुई है।