दिपावली के पूर्व मिल जाएगा कांग्रेसियों को उपहार इस बार शहर कांग्रेस को मिलेंगी विजय और विजय से मुक्ति
Sunday, 28 Sep 2025 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 28 सितंबर 2025।
कांग्रेस के भीतर जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर हलचल बढ़ गई। बिलासपुर में अध्यक्ष चुनने के लिए जो पर्यवेक्षक आ रहे हैं उनका नाम मध्य प्रदेश से है वह मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघर है साथ ही इस बार सीधे निर्देश दिए गए हैं कि किसी के भी मेहमान नवाजी कुबूल नहीं करनी है। वे बिलासपुर शहर, ग्रामीण और मुंगेली के पर्यवेक्षक हैं। 6 माह पहले जिन 11 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हुई थी वहां फिर से पर्यवेक्षक बनाए गए हैं इसे लेकर बड़े नेताओं ने चुप्पी साध ली है। मामला गंभीर है दशहरा बीतते ही पर्यवेक्षक का दौर शुरू हो जाएगा दावेदारों के लिए लंबा चौड़ा फॉर्म पूरी जानकारी के साथ जमा करना अनिवार्य है। किसी बड़े नेता की सिफारिश योग्यता मान ली जाएगी शहर और ग्रामीण कांग्रेस को बहुत लंबे अरसे के बाद विजय और विजय से मुक्ति मिलेगी। यह बिलासपुर कांग्रेस के लिए दिवाली के पूर्व उपहार होगा।
(समाचार संकलन डाॅली पटेल)