24 HNBC News
24hnbc वृद्ध महिला बैठी रही थाने में
Wednesday, 24 Sep 2025 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
रायपुर/बिलासपुर, 25 सितंबर 2025। 
राजधानी रायपुर से एक ऐसा समाचार है जो पुलिसिंग की पोल खोलता है। 71 साल की महिला श्रीमती शशि वाघे सिविल लाईन रायपुर में शाम को 5 घंटे बैठी रही और अपने साथ हुई घटना पर एफआईआर करना चाहती थी नहीं हुई। उसका आरोप है कि नितिन लॉरेंस, जयदीप रॉबिंसन, मनषीस केजू सभी छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन के पदाधिकारी हैं। मैं उन्हें धमकाया 1 घंटे तक पालतू गुंडो के द्वारा बंधक बनाकर मोबाइल से वीडियो बनाया और अध्यक्ष कक्ष के बाहर नितिन लॉरेंस ने उनसे कहा आंटी सालेम स्कूल रायपुर में करोड़ों का घपला हुआ है। शिकायतें प्रकरण वापस ले लूंगा आपको सम्मानित पद पर नियुक्त कर दूंगा। मेरे से समझौता कर लीजिए और 10 लख रुपए दीजिए। 
शिकायत सच हो या झूठ पर यह सच है कि शशि वाघे उम्र 71 साल थाने में बैठी रही और उसकी सुनने वाला कोई नहीं इस प्रकरण की शिकायत आज शशि बाघे ने महिला आयोग से भी की है।