24 HNBC News
24hnbc शहर से कसबो तक एक ही सत्य कोई देवी नहीं कोई नहीं देवता
Wednesday, 24 Sep 2025 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 25 सितंबर 2025। 
सब जानते हैं कि छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री कवर्धा जिले से आते हैं। नवरात्रि का जिसे पावन पर्व कहां जाता है नवरात्रि चल रहा है। कवर्धा में एक छात्रा के साथ गैंग रेप की घटना हुई निंदनीय बात यह है कि इस पूरे मामले में युवती जिस युवक के साथ होटल में रुकी थी की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। दुष्कर्म के प्रकरण में एक अन्य युवती के आधार कार्ड को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया इस लड़की का घटना से कोई लेना देना नहीं है। 10 सालों से जिन लोगों ने समाज के युवा वर्ग को धर्म की अफीम चटाई है वे इसके परिणाम भी देखेंगे। रायपुर, बिलासपुर, भिलाई, दुर्गा या मुंगेली, कवर्धा, जांजगीर, शक्ति शहर हो कस्बा लीव इन रिलेशन की गिरफ्त में कारण दोनों पक्ष अपनी जिम्मेदारी से तो भागते हैं पर नर और मादा होने की जो भी शारीरिक सुख लेना चाहे लाइव इन रिलेशन पहले उच्च आय वर्ग में, उच्च शिक्षित के बीच चला फिर यह तेजी से नीचे आया इसके पीछे आर्थिक कारण बड़ा है। 
निजी क्षेत्र में काम कर रहे युवक युवतियों का वेतन बमुश्किल 10000 होता है। ऐसे में सम्मानजनक तरीके से अकेला रहना कठिन है। विकल्प दो है या तो अपने सामान सेक्स वाले के साथ शेयरिंग मैं रहा जाए या विपरीत सेक्स वाले के साथ लाइव इन रिलेशन में रहा जाए। खतरा दोनों में है पर मूल सवाल जब हमारा सनातन धर्म कहते नहीं थकता की नारी देवी है, पूजनीय है तो सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटनाएं नवरात्रि के समय क्यों.... सरकार मुर्गा मटन बेचने पर प्रतिबंध लगाती है और सुरक्षित देहीक संबंधों के लिए कंडोम प्रयोग करें का विज्ञापन लगती है। ऐसे बहुत सारे रिसर्च उपलब्ध हैं जो बताते हैं कि नवरात्रि के 10 दिनों में बाजार में दवा दुकानों से काम उत्तेजक दवाइयां की सेल अचानक बढ़ती है। साथ ही आपातकालीन गर्भनिरोधक गोलियों की सेल भी बढ़ती है तो बाजारवाद से संस्कारों पर और सनातन धर्म पर अपनी चादर ओढ़ो ही ऐसे में एक ही सत्य वचन नर और मादा।