24 HNBC News
24hnbc महिला प्राचार्य को दोबारा हमले की आशंका, स्थगन का उड़ रहा मजाक
Sunday, 21 Sep 2025 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 22 सितंबर 2025।
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाला पेंड्रा की प्राचार्य श्रीमती आर्थर ने थाने को एक लिखित पत्र शौप कर कहा कि उन्हें धमकी मिल रही है और आशंका है कि स्कूल और प्राचार्य कक्ष पर दोबारा कब्जे की नियत से हमला किया जा सकता है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन में समितियों की वैधता की लड़ाई ताला तोड़कर कब्जा करने तक पहुंच गई और कुछ दिन पूर्व पेंड्रा की इस शाला में नितिन लॉरेंस, जयदीप रॉबिंसन गुट ने हथियारबंद होकर प्राचार्य कक्ष का ताला तोड़ा मनमर्जी प्राचार्य बदला और कब्जा कर लिया। यह सब तब हुआ जब इन पदाधिकारीयों के खिलाफ रजिस्टर फॉर्म सोसायटी की ओर से स्थगन है। छत्तीसगढ़ डायोसिस बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारीयों का कहना है कि नितिन लॉरेंस, जयदीप रॉबिंसन को उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ ने सशस्त्र अग्रिम जमानत दी है और उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ के विभिन्न थानों में अपराध पंजीबद्ध है। जिनकी संख्या कम से कम पांच है। इनकी मनमर्जी की शिकायतें मानव अधिकार आयोग, महिला आयोग, अल्पसंख्यक आयोग में भी की गई है। ऐसे में यदि स्कूल की प्राचार्य श्रीमती आर्थर को हमले की आशंका नजर आती है तो यह गंभीर बात है।
 
 
 
 
 
 
(समाचार संकलन डाॅली पटेल)