24 HNBC News
24hnbc हमारी नजरों के सामने जो घट रहा है, उसे विश्लेषक छिपा क्यों रहे हैं
Sunday, 21 Sep 2025 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 22 सितंबर 2025। 
छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य में जो कुछ हो रहा है या तो उन गतिविधियों की छत्तीसगढ़ के खुफिया तंत्र ने अनदेखी कर दी या जानबूझकर इस होने दिया जा रहा है और सबसे बड़ी बात की अखबार के समाचारों से यह बात छूट जाती है पर अखबारों के मिडिल पेज से ही गायब हो गई या फिर कहेंगे गायब हो जान दी गई अर्थात जानबूझकर ऐसा किया गया। दुर्ग में पिछले सप्ताह भीम आर्मी खुलकर ईसाई समाज के खिलाफ लगातार हो रही एफआईआर पर आवाज उठा रही है और यह एक ऐसा मामला है जिसमें ईसाई समाज का छत्तीसगढ़ नेतृत्व हमेशा खामोश रहा यहां तक की यह माना जाने लगा कि वो नेतृत्व अघोषित रूप से देश के सबसे बड़े अपंजीकृत संगठन को मदद कर रहे हैं। इन दोनों को इस महीने में सिस्टर कंसर्ट कहा जा सकता है। की दोनों अपंजीकृत है दोनों सिस्टर कंसर्ट के सामने चेक एंड बैलेंस बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में भीम आर्मी सक्रिय हो गई है और यह वह बात है जो विश्लेषकों की नजर से जानबूझकर चुकाने दी गई। 
बाजार में पैसा नहीं था पर अब जब नवरात्रि आई है लगता है पैसा आसमान से बरस रहा है। आज ही एक जयंती के कार्यक्रम आयोजित हुए उसका स्वरूप भी पूर्व के मुकाबले बहुत भव्य था। शहरी क्षेत्र से बाहर भी प्रसाद वितरण, भोजन वितरण कराया गया। पहले ऐसा नहीं था विचारणीय तथ्य यह है कि श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल की घटनाओं के बाद हमारे यूथ को धार्मिक मामलों में उलझा कर रखा जा रहा है और बेहद समझदारी के साथ हर छोटे बड़े शहर में ग्लैमर को इसलिए बिखर जा रहा है कि यूथ उस ओर आ जाए।