24 HNBC News
ठगने के बाद भी क्यों नहीं होती शिकायत बाहुबल पर इतना भरोसा जंगल से लेकर न्यायधानी तक घूम रही फर्जी बैंक गारंटी
Friday, 19 Sep 2025 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 20 सितंबर 2025। 
बस्तर में फर्जी एचडी और बैंक गारंटी का एक संगठित गिरोह पकड़ा गया। 18 20 लाख जैसे साधारण रकमो का फर्जी एफडी का भेद तो खुलना ही था। पर उन फर्जी बैंक गारंटी का क्या जो करोड़ों के बैंक लेनदेन के लिए बनाई गई बैंक में प्रस्तुत की गई शाखा प्रबंधन ने उसे फर्जी पाया पर कहीं शिकायत नहीं हुई। यह बैंक गारंटी पुणा की एक कंपनी ने बिलासपुर की एक फॉर्म को दी। बिलासपुर के ही एक राष्ट्रीय कृत बैंक में इसे जमा किया गया शाखा प्रबंधन ने इसे फर्जी पाया जिस फर्म के पक्ष में बैंक गारंटी दी गई थी उसने उसे बताया पर ना तो बैंक मैनेजर ना ही ठगी का शिकार हुए फार्म ने पुलिस में शिकायत की इस पूरी कहानी में मुंगेली नाका क्षेत्र की एक बिल्डिंग संदेह के घेरे में है।
कागजात बैंक गारंटी के पहले जो एमओयू हुआ है वह नोटराईस भी है। करोड़ों का यह स्कैम इन लीगल चेन ब्लॉक ट्रेडिंग के लिए हुआ और भाग चुकी कंपनी को एक प्रभावशाली अधिकारी के लाभ के लिए आज भी बाजार में छद्म में नाम से संचालित किया जा रहा है। जिसे छत्तीसगढ़ में सैकड़ो लोगों को शिकार बनाया जा रहा है।