24 HNBC News
24hnbc जन्मदिन नेता का जनता का क्या
Friday, 19 Sep 2025 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 19 सितंबर 2025। 
बिलासपुर शहर में इन दोनों नेताओं की जन्मदिन की धूम है। पहले शहर में परिधान मंत्री का मनाया गया और अब लाडले विधायक का मना रही है। इसके पहले दल बदलू नेता का जन्मदिन मनाया गया। नई नवेली विधायक का जन्मदिन भी जोरदार तरीके से मनाया गया था। इसी महीने कका का जन्मदिन भी मनाया गया। जिनका जन्मदिन होता है और समर्थक जिस तरह मानते हैं उसका आम नागरिकों को से कोई संबंध बनता नहीं दिखता। एक भी ऐसी कल्याणकारी गतिविधि नहीं की जाती जिससे ऐसा लगे कि नेताजी का आम जनता से कोई सरोकार है। ब्लड कैंप सामान्य दिनों में भी होता है। मिष्ठान वितरण सामान्य दिनों में भी होता है। 
पूरा शहर अचानक बैनर पोस्टर से लद जाता है। और जिला प्रशासन साथ में निगम को एक भी बैनर पोस्टर नियम विपरीत नहीं दिखाई देते वही कोई ऐसा युवा जिसका सरोकार सत्ताधारी राजनीतिक दल से नहीं है। अपना जन्मदिन मनाता है और 50 - 100 की संख्या में पोस्टर लगा देता है तो उसे पर निगम 5 से 50000 तक का जुर्माना लगा देता है। जुर्माना पटाया नहीं पटाया यह तो निगम से जानकारी लेने पर भी पता नहीं चला पर जब जानते हैं कि जन्मदिन की पोस्टर लगाने पर जुर्माने हुए हैं। इस भेदभाव को क्या समझा जाए।