24 HNBC News
24hnbc दीदी बेटा आह कितने अपनत्व से खाई जा रही है रेत की दलाली
Wednesday, 17 Sep 2025 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com 
बिलासपुर,18 सितंबर 2025।
24 एचएनबीसी पामगढ़ विधायक और रेत माफिया रोशन के बातचीत के ऑडियो की कोई गारंटी नहीं लेते पर रेत की धंधे की सच्चाई पूरे छत्तीसगढ़ में यही है फिर चाहे मामला बिलासपुर का हो, शिवरीनारायण का, शिवनाथ, अरपा हो या महानदी हर जगह रेत का माफिया इसी तरह काम करता है। पूरी बातचीत में पामगढ़ की विधायक जिस तरह कलेक्टर और एसडीएम को दी जाने वाली रकम कह रही है उसे इतना तो पता चलता है कि जिस मुद्दे को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार को चुनाव में हराया वो सब यथा स्थान चल रही है। पामगढ़ की विधायक की बातचीत से लगता है कि करप्शन की और लेन-देन के तौर तरीकों से वह खानदानी रूप से जुड़ी हुई है और सौदे को बिगाड़ना देना नहीं चाहती। अपनी हिस्से से भी हिस्सा देने तैयार है और इस पूरे वार्तालाप में उसके बिलासपुर राजकिशोर वाले घर का जिक्र तो बड़ी बेबाकी से आया है। बबलू के कैरेक्टर को भी सब जानते हैं विधायक महोदया को पैसा लेने और देने का ख़ासा अनुभव है। उनके शासकीय सेवा में रहे दिवंगत पतिदेव जब जेल में थे तो एक बिजोलिया को मोटी रकम चालान और जमानत के लिए दी गई काम नहीं हुआ तो ठगी का एहसास हुआ लिखित शिकायत की बात भी आई पर अंदर ही अंदर सेट हो गया। इतना ही नहीं ऐसी ही ठगी बिचौलिए ने कांग्रेस के एक और नेता कॉलेज संचालक के साथ भी की थी आरोप प्रत्यारोप, एफआईआर, रीट पीटीशन, अग्रिम जमानत के बाद क्या हुआ नहीं पता पर पामगढ़ विधायक और रेत माफिया के बीच पारिवारिक संबंध का एहसास ऑडियो से होता है। माफिया विधायक को दीदी बोलता है और विधायक माफिया को बेटा बोलती है। ईश्वर करे भ्रष्टाचार का खेल इसी तरह पवित्र संबंधों में चला रहे।