24 HNBC News
24hnbc हवा बदली तो सब बदल गया
Wednesday, 17 Sep 2025 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com 
बिलासपुर, 18 सितंबर 2025। 
कांग्रेस का शासन था तो श्रीकांत वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए कांग्रेस के नेताओं में होड़ लग जाती थी। पर्यटन निगम के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव से लेकर कई चर्चित नेता आ जाते थे उनके नाम पर एक शोध पिठ भी थी। जिसे अपना बजट था तो उनके अध्यक्ष भी आ जाते थे पर आज श्रीकांत वर्मा जी का जन्मदिन है। छत्तीसगढ़ भवन के पीछे की ओर मुख्य मार्ग पर पोस्ट ऑफिस के ठीक सामने उनकी प्रतिमा है यहां माल्यार्पण के अवसर पर केवल दो कांग्रेस जन पहुंचे। पहले पूर्व महापौर रामशरण यादव और दूसरा शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडे इसे क्या कहा जाए हवा बदलता है तो सब बदल गया। 
जिले में कांग्रेस के दो विधायक और चार छाया विधायक कोई नहीं आया यहां तक की शहर का कोई कवि और साहित्यकार भी नहीं आया दर्जनों साहित्यकार और कवियों ने इन्हीं के मंच पर लेक्चर देकर, व्याख्यान देकर, कविता पढ़ कर काफी धन कमाया होगा पर कोई नहीं आया। ऐना और अभिषेक को अभी अपनी उपस्थिति दिखाकर कोई लाभ नहीं मिलना है इसलिए अनुपस्थित रहो। 
 
 
 
 
 
 
(समाचार संकलन डाॅली पटेल)