24 HNBC News
प्रदेश की साक्षात नारी शक्ति हो रही नाराज दुर्गा पंडालों पर बरसेगा धन
Wednesday, 17 Sep 2025 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com 
बिलासपुर, 17 सितंबर 2025। 
दुर्गा पंडालों में इस बार बरसेगा धन हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं पूरे शहर सहित आसपास बाजार में जो चर्चा है उसके अनुसार रिवर व्यू पर आजाद चौक वाली जो प्रतिमा और पंडाल बन रहा है। उसका बजट 5 करोड़ बताया जाता है। शहर में अपनी सजावट के लिए विख्यात 30 पर कर चुकी है। आजाद चौक वाली पंडाल में यदि 5 करोड़ लग रहा है तो अन्य पंडालों में ढाई करोड़ लग ही रहा होगा। आखिर 100 साल के बाद इतने अद्भुत ग्रह नक्षत्र वाली नवरात्रि जो आई 10 दिन का जगराता है। 30 पंडाल का खर्च कम से कम 75 करोड़ और आजाद चौक वाले का 5 करोड़ मतलब बिलासपुर की सर जमीन पर दुर्गा पंडालों में 80 करोड़ बरसेगा। और उसे देखने आने वाले भक्त पेट्रोल, समय, खाना पीना, मनोरंजन पर सामान्य रूप से 10 दिन में 20 करोड़ तो खर्च कर ही देंगे अर्थात 10 दिन में एक अरब का आंकड़ा छू लिया जाएगा। जब स्थापना से दशहरे तक एक अरब रुपए लग जाएगा तो अक्टूबर माह में मनाए जाने वाली दीपावली के लिए धन कहां से आएगा। 
छत्तीसगढ़ में इन दोनों दो हड़ताल असलियत बता रहे हैं एनएचएम के 18000 कर्मचारी और आंगनबाड़ी सहायिका के 20 लाख दोनों हड़ताल पर है और मांग कर रहे हैं। सम्मान जनक वेतन, सामूहिक बीमा की। कोई भी राजनीतिक दल सत्ता पलटने की ताकत इन्हीं दो वर्ग के पास और दोनों वर्ग नारी शक्ति है ऐसे में और राजनीतिक दल चुनाव के पूर्व इन्हें ही साधने का काम करते हैं इन्हीं को गारंटी दी जाती है और इन्हीं के लिए घोषणाएं की जाती है पर सत्ता में आने के बाद इसी नारी शक्ति को भुला दिया जाता है। 
विष्णु का साई साई विकास भी गोपी की शान पर मुग्ध है। 10 दिन की नारी शक्ति पूजा पहले यदि एनएचएम और आंगनवाड़ी सहायिका के पंडालों को शांत नहीं किया जाता तो समस्या हो सकती है।
 
 
 
 
 
 
 
(समाचार संकलन डाॅली पटेल)