स्पेस की छटपटाहट में नेता विकास के नाम पर बढ़ी स्मार्ट सिटी में विसंगतियां
Monday, 15 Sep 2025 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 16 सितंबर 2025।
17 सितंबर को पूरा शासन प्रशासन भाजपा के माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिन को मनाने में व्यस्त रहेगी ब्लड डोनेशन कैंप से लेकर यज्ञ हवन, मिष्ठान वितरण सब कुछ होगा स्कूलों ने तो चम्मच गिरी की हद पार करते हुए छात्रों और उनके पालको के लिए कार्यक्रम तक रखा है। विषय प्रधानमंत्री के किसी एक अच्छे काम को लेकर ग्रीटिंग बनाएं और वीडियो बनाया और हैप्पी बर्थडे कहिये। पर छत्तीसगढ़ की पहले डबल और अब ट्रिपल इंजन सरकार आम नागरिकों के लिए क्या देती है क्या हमारी रोजमर्रा की जिंदगी आसान हो गई स्वास्थ्य सुविधा बेहतर हुई, रेलवे में आसानी से रिजर्वेशन मिल रहा है, स्वास्थ्य बीमा, आयुष्मान कार्ड से इलाज की स्थिति ठीक है और भी प्रश्न है पर सब के जवाब ना में ही है। अरपा नदी में क्या-क्या चलेगा वहां से निकलने पर क्या-क्या चलते दिखाई देता है शहर भर में सस्ते दाम पर पानी देने के लिए खोले गए पनघट की स्थिति क्या है। नेहरू चौक जहां पर नगर पालिका निगम आयुक्त महापौर एक साथ बैठते हैं पनघट वैसे ही बंद है जैसे दिया तले अंधेरा।
पिंक टॉयलेट देवकीनंदन स्कूल के पास जाने कब से किसी नेता का इंतजार कर रहा है निश्चित ही किसी नेत्री का इंतजार होगा क्योंकि नेताजी तो पिक टॉयलेट में जाकर उद्घाटन तो नहीं कर सकता। ऐसे में जब पिक टॉयलेट किसका रास्ता देख रहा है। पुराना बस स्टैंड क्षेत्र का सौंदर्य कारण बेहद धीमी गति से चलाया जा रहा है। स्मार्ट सिटी डफर सिटी में कन्वर्ट हो रही है। कानून व्यवस्था की स्थिति लचर हो रही है। महंगाई में पेट भरना कितना कठिन हो रहा है इसका अंदाज शहर भर में 2 घंटे के लिए खुलने वाला निजी रसोई घरों से पूछे जिसके स्टॉल के सामने भीड़ लगी है। अगर यह रसोई सफल है तो सरकार ने अपना ₹5 का दाल भात केंद्र बंद क्यों किया पूरा शहर लगातार विसंगति से भर रहा है।
(समाचार संकलन डॉली पटेल)