24hnbc जीएसटी छुट की दम पर नहीं आएगा ग्राहक, त्योहार के नाम पर दिखावटी खरीदी से पटेगा बाजार
Saturday, 13 Sep 2025 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 14 सितंबर 2025।
पितृ पक्ष के समाप्त होते ही सनातन धर्म के दो बड़े त्यौहार प्रारंभ हो जाएगी पहला नवरात्रि उसके बाद धनतेरस और दीपावली क्या बाजार इस बार भी झूठ के दम पर उछाल मारेगा। बूम करेगा इस बात को समझते हैं। पहले दवा की जीएसटी छुट के बाद ग्राहकों को बहुत लाभ होगा और उसके कारण बाजार में उछाल रहेगा गलत धारणा है।
जीएसटी छुट का लाभ कंपनियां ग्राहकों को नहीं दे रही है वे अपने पूर्व के घाटे को पूरा करना चाहती है। छुट रोजमर्रा के सामानों पर थी लिहाजा इन सामानों का धनतेरस और दीपावली से कोई लेना देना नहीं यह उत्पाद ऐसे हैं कि व्यक्ति अपनी जरूरत का ही लेता है सस्ता मिल रहा है इसलिए अतिरिक्त कोई नहीं खरीदता। त्यौहार में खरीदे जाने वाले कपड़ों में भी जीएसटी घटना का कोई लाभ दिखाई नहीं दे रहा है। व्यापारी अपने कुल धंधे का आधा माल भी जीएसटी पेड नहीं लाता । छोटी गाड़ियां की कीमत में मुश्किल से₹4000 की कमी आई यह तो एक ईएमआई भी नहीं होती। बड़े सेगमेंट की गाड़ियां निश्चित ही सस्ती हुई है पर उसके ग्राहक को 20-30 हजार का छूट मिले या ना मिले कोई फर्क नहीं पड़ता। फ्रिज, एसी, स्क्रीन, वाशिंग मशीन सब की यही कहानी है। कर्ज की अर्थव्यवस्था के बीच उत्पादन का मूल्य अब प्रमुख नहीं बचा है पूरे विज्ञापन याद कर लीजिए ईएमआई से माल बेचा जाता है जिस क्षेत्र में सबसे अधिक हवाला किया जाता है रियल स्टेट की सच्चाई भयावह है। जिस पर पृथक से एक पूरा समाचार लिखा जाएगा मोटी बात बिलासपुर स्मार्ट सिटी के रेडियस में हजारों की संख्या में मकान और फ्लैट, दुकान, काम्प्लेक्स बिना बीके खड़े हैं। ये कौन व्यापारी है जो अपना बना हुआ माल निकालना ही नहीं चाहता और नए निर्माण होते जाते हैं।
(समाचार संकलन डाॅली पटेल)