24hnbc राखड़ पूरे क्षेत्र में अवैध तरीके से नियम विरुद्ध डंपिंग हुई है, पर किसी ने कभी भी संज्ञान नहीं लिया
Thursday, 11 Sep 2025 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 12 सितंबर 2025।
हाल ही में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एनटीपीसी में चल रहे राखड़ घोटाले पर दायर जनहित याचिका पेनल्टी लगाकर खारिज की कहा ट्रांसपोर्टर की अपनी प्रतिस्पर्धा का मामला है। कहीं जनहित नहीं है याचिका खारिज होने के बाद राखड़ के खेल का चैंपियन ट्रांसपोर्टर अब खुल कर अपरा तफरी कर रहा है। राखड़ फ्री है पर ट्रांसपोर्ट का यह घोटाला करोड़ों में नहीं हर माह का हजारों करोड़ों में है। फर्जी तरीके से जीपीएस सेट होते हैं टोल से डंपर निकलता नहीं पर रसीद कट जाती है।
पूरा मामला बगैर एनटीपीसी प्रबंधन की सेटिंग से नहीं हो सकता स्थानीय प्रशासन के कुछ अधिकारियों की भी दया दृष्टि बनी हुई है। कहां जाता है कि महीने में एक बार जिले भर के बड़े अधिकारी एनटीपीसी गेस्ट हाउस में देर रात एकत्र होते हैं तभी तो भूमि मुआवजा प्रकरण से लेकर एनटीपीसी के बहुत सी गड़बड़ियां ढकी छिपी रहती है।
पर्यावरण नियमों को तो रोज धूल में उड़ते हैं। सीएसआर मद के झमेले अलग हैं। नवरत्न कंपनी है भाई सरपंच तो जेब में पड़े हैं। ठेका श्रमिकों की हालत खराब है पर संज्ञान कौन ले जहांपनाह के कदम जहां पढ़ते हैं वहां छोटे-मोटे अधिकारी कार्यवाही से वैसे भी डरते हैं।
(समाचार संकलन डाॅली पटेल)