24 HNBC News
24hnbc राज्य में ईसाई समाज के 19 स्कूल जबलपुर डायोसिस के, नूराकुश्ती करता है,सीडीबीई की कथित समितियां
Thursday, 11 Sep 2025 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 12 सितंबर 2025। 
छत्तीसगढ़ राज्य में चल रहे जबलपुर डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन के 19 स्कूलों में 2010 से धोखाधड़ी कर छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन ने कब्जा कर रखा है। और जब यह पूरा करोड़ों का घपला बाहर आया तो डायोसिस छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन ने इसे दो समितियां के झगड़े के रूप में प्रचारित किया। करण आपराधिक मामला करोड़ की वित्तीय अनियमित इनकम टैक्स न पटना, पीएफ ना पटना, ईएसआई न पटना सब कुछ आपराधिक मामला बनेगा तो उसे सिविल कैसे बनाया जाए। छत्तीसगढ़ में 2010 में डायोसिस के गठन के बाद एजुकेशन बोर्ड का पंजीयन हुआ। डायोसिस एक गैर पंजीकृत संस्था है एजुकेशन बोर्ड के पंजीयन के बाद सीनेट (दिल्ली) जो पावर ऑफ अटॉर्नी प्रदान की उसमें केवल तीन स्कूल बर्जेस इंग्लिश बिलासपुर, सालेम इंग्लिश रायपुर, सेंट थॉमस स्कूल भिलाई और इस पावर ऑफ़ अटार्नी में एजेंट को टेक ओवर हैंडोवर करने की बात कही गई उसे समय के एजुकेशन बोर्ड के अध्यक्ष आरएस नाग ने एसेट के हैंड ओवर टेक ओवर की जगह स्कूल का प्रबंध अपने हाथ में ले लिया और लगे हाथ राज्य में संचालित 16 स्कूलों पर भी कब्जा कर लिया। 
31 अक्टूबर 2014 को रजिस्टर फर्म सोसायटी ने लिखित जवाब देते हुए कहा कि स्कूल का ट्रांसफर का कोई प्रावधान नहीं है तब तक तो विधि शून्य प्रबंधन ने नए प्राचार्य बनाना तबादला करना निलंबित करना जैसे वो सभी काम कर डाले थे जो लीगल नहीं थे। 22 फरवरी 2015 को सीनेट की आपात बैठक हुई और उसमें पावर ऑफ अटॉर्नी जो तीन स्कूलों के संबंध में दी गई थी वो भी आपस में ले ली गई। इस बीच अलग-अलग बिशप जैसे राबर्ट अली, जेम्स, एसके नंदा ने अलग-अलग टाइम पर स्कूलों का खूब माल उड़ाया और मजे किए पर मामला तब फस गया जब एक समय अपनी ही खास रही बर्जेस की प्राचार्य निशिता हंसा दास को विधि शून्य समिति ने निलंबित कर दिया। हंस दास ने अपने निलंबन को डब्ल्यूपीसी 759/15 के मार्फत चुनौती दी इस याचिका के आवेदन और आवेदकों के जवाब, दावे, संलग्न शपथ पत्र को देखकर पता चलता है कि कैसे इस याचिका में राबर्ट अली और उन्होंने शपथ पत्र देकर कहा कि सब स्कूल जबलपुर डायोसिस के पास है। राबर्ट अली 3 जुलाई 2015 से 19 दिसंबर 2021 तक बिशप रहा। जेम्स 7 अगस्त 2023 तक अध्यक्ष रहा के एढ़ाक पर था अत: उसे नियुक्ति का अधिकार नहीं था। राबर्ट, जेम्स, एसके नंदा और नितिन लॉरेंस ने मनमर्जी प्राचार्य बनाए और नितिन लॉरेंस तो अभी भी स्कूल का ताला तोड़कर प्राचार्य बदलते घूम रहा है। 
पीआईएल 71/2016 यशराज सिंह विरुद्ध स्टेट आफ छत्तीसगढ़ में रेस्कोडेंट नंबर 2-16 तक ने एक बार नहीं तीन बार शपथ पत्र दिए। छत्तीसगढ़ के 19 स्कूल के प्राचार्य ने शपथ पत्र दिए और कहा स्कूल जबलपुर डायोसिस का है तब बर्जेस स्कूल की निशिता हंसा दास ने 2015 से 2022 के मध्य 77 लाख रुपए कैसे छत्तीसगढ़ डायोसिस एजुकेशन बोर्ड को ट्रांसफर किया जबकि उन्हीं की याचिका में उन्होंने पीआईएल में यह शपथ पत्र दिया था कि स्कूल जबलपुर डायोसिस का है। सालेम स्कूल के प्राचार्य ने 99 लाख का कलेक्शन छत्तीसगढ़ डायोसिस एवं बोर्ड को दिया।उन्होंने भी पीआईएल में शपथ पत्र दिया था कि स्कूल जबलपुर डायोसिस के हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के 13 अनुदानित और शेष निजी स्कूलों में कानून की सामान्य जानकारी रखने वाले शिक्षित वर्ग द्वारा हर माह 10 वर्ष से आर्थिक अपराध किया जा रहा है। 
इनकम टैक्स रिटर्न छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन जमा ही नहीं कर सकता क्योंकि स्कूल उसके हैं ही नहीं लिहाजा 11 करोड़ की पेनल्टी हुई। पीएफ जमाना करने के कारण भी पेनल्टी हुई और धारा 409 के तहत अपराध दर्ज करने की चेतावनी दी गई। रायपुर के सिविल लाईन थाने में दर्ज एफआईआर पर जब रुबिका लॉरेंस, नितिन लॉरेंस , जयदीप रॉबिंसन ने अग्रिम जमानत के लिए सत्र न्यायालय रायपुर की शरण ली विद्यमान न्यायाधीश ने केस डायरी को देखकर ही अपने जजमेंट में लिखा है स्कूल छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन के पास नहीं है और जमानत याचिका खारिज कर दी