24hnbc क्रिप्टो की गैर कानूनी ट्रेडिंग और बाजार में पंडालों की चंदा रसीद
Wednesday, 10 Sep 2025 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 11 सितंबर2025।
एक नजर में लग सकता है कि इन दोनों का क्या तालमेल पर है छत्तीसगढ़ के बाजार से जिस तरह अकल्पनीय लाभ, लालच देकर कंपनियों के नाम पर उसके बिजनेस पार्टनरों ने निवेश कराया और करा रहे हैं इस धंधे में करोड़ों रुपए डूब रहा है लाभ कुछ गिने चुने लोगों का होता है। आज ही एक समाचार छपा है सकरी थाना क्षेत्र में निवेश के नाम पर एक काले कोट वाले जब को 25 लाख से अधिक की रकम से ठग लिया गया। ठगने वाले की फोटो भी छपी है जिनकी शक्ल सूरत से लगता है कि वह उतना शिक्षित तो नहीं है जितना काले कोट वाले जनाब। काले कोट वाले से ठगी केवल 25 लाख की है और वो ठगी की शिकायत करने पहुंचे इस जिले में इससे तीन गुनी ज्यादा राशि से लोग ठगे गए हैं। सूत्र बताते हैं कि उनके कपड़ों का रंग काले कोट से ज्यादा प्रभावशील है पर वे ठगी की शिकायत नहीं करते आखिर क्या कारण है....? क्या निवेश किया धन मेहनत का नहीं था या वसूली का कोई रैकेट चलाया जा रहा है क्योंकि जिस कंपनी ने ठगी का जाल फैला रखा है वह अभी भी बाईंडप करके भाग नहीं है। मतलब आम जनता से ठगी जारी है। किसकी गर्दन कटी, किसने काटी पैसा कहां जा रहा है पता ही नहीं चलता कुछ जानकार बताते हैं कि इस गैर कानूनी ट्रेडिंग का बड़ा हिस्सा डालर में होता है तो विदेशी मुद्रा के अवैध अंतरण की धारा भी लगाई जा सकती है क्या यही कारण है कि जिन्होंने पैसा लगाया है वे शिकायत करने नहीं जाते। यदि प्रदेश के इंटेलिजेंट डिपार्टमेंट को नेताओं की जासूसी से फुर्सत मिल गई है तो निवेश के इस गैर कानूनी धंधे को टटोल ले महादेव ऐप से बड़ा स्कैंडल निकलेगा।
दुर्गा पंडालों की चर्चा हम इसलिए कर रहे हैं कि ट्रेडिंग के अवैध धंधे को उन्हीं लोगों का संरक्षण प्राप्त है जो कभी चित फंड कंपनियों के सरपरस्त बनते थे। गैर कानूनी ट्रेडिंग करने वाले इन दोनों मंत्रियों के बंगले पर देखे जा सकते हैं। फर्जी कंपनियों में जहां एक और निवेश कराया जा रहा है वही अकालमंदो ने निवेश करने के नाम पर फार्म बना रखी है पर इन फॉर्म के कागजों को पढ़ने पर कहीं भी यह तथ्य सामने नहीं आता की इनकी नियमावली में असुरक्षित निवेश करना भी है। बिलासपुर में कानून के बहुत से जानकार और धांधली कराने वाले का सीए की कमी नहीं है। नक्सली पैसा बिलासपुर में खपता है। इसके प्रमाण मौजूद हैं नक्सलियों की वर्दी यही सिलती थी किसके शासन काल में मामला पकड़ाया गया और दबाया गया ये सभी को पता है। सीखे हुए हैं इसलिए इस बार तेजी से कम कर रहे हैं साईं-साईं कर रहे हैं।