नियमों से ऊपर है बिलासपुर की यह संस्था शिकायतें तो कई पर सक्षम अधिकारियों ने आंख बंद कर रखे
Wednesday, 10 Sep 2025 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 11 सितंबर 2025।
बिलासपुर प्रेस क्लब नियमों से ऊपर है यह बात कहने में हमें फक्र नहीं होता, नजर झुकती है। जब हम दूसरी संस्थाओं, समितियां या स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सब में कानून के पालन पारदर्शिता की बात करते हैं तब पत्रकार की इस पंजीकृत समिति में ही हम, हमारे निर्वाचित पदाधिकारी से नियमों का पालन क्यों नहीं करा पाते।
पिछले 10 वर्षों से यह गलत परंपरा चल रही है एक भी चुनाव ऐसा नहीं गुजरता जब चुनाव प्रक्रिया नियमों से चले हर चुनाव में सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होने के पूर्व सदस्यता, मतदाता सूची प्रकाशित होते ही रजिस्टर फॉर्म और कलेक्टर के पास शिकायत कि पर कभी भी किसी भी अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया। क्या कार्यवाही करने वाले अधिकारियों ने पत्रकारों की इस संस्था को नियम से ऊपर मान लिया है इस समिति में विधायक अनुदान की राशि भी आती है और सांसद निधि भी आती है, एसईसीएल , एनटीपीसी सहित कुछ अन्य कंपनियों का सीएसआर मद भी यहां लगा है फिर भी इस संस्था की कोई जांच नहीं होती। खाता वही की भी जांच नहीं होती।
शिकायत करने वाले एक गंभीर सदस्य ने हमें बताया कि छत्तीसगढ़ के हर उचित मंच पर शिकायत की गई शिकायतकर्ता ने अपना पता , वास्तविक फोन नंबर शिकायत पत्रों में दर्ज किए हैं। पर कभी भी कहीं से ना तो पत्राचार हुआ न ही बयान के लिए बुलाया गया। बस चुनाव के पूर्व 15 दिन के लिए एक माहौल बनता है और बाद में सब कुछ ढ़र्रे पर चलता है।