24hnbc साहेब के चक्कर में फंसे टंडन, गुलाटी की शंका विधायक तक
Wednesday, 10 Sep 2025 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 10 सितंबर 2025।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय खूब वायरल हो रहा है जिसमें हाल ही में छत्तीसगढ़, भारतीय जनता पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल में शामिल किए गए खुशवंत साहेब बतौर मंत्री शामिल किए गए। वे मस्तूरी ब्लाक के लखन टंडन के घर स्वागत कराते हुए दिखाई देते हैं। टंडन जी को हाल ही में मस्तूरी के कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया ने अपना विधायक प्रतिनिधि बनाया है।
मस्तूरी क्षेत्र के कई कांग्रेसी कार्यकर्ता लखन टंडन को फूल छाप कांग्रेसी मानते हैं कहते भी हैं। अपने विधायक के निर्णय से उनमें नाराजगी है। विधायक समर्थक कहते हैं कि टंडन जी के घर साहेब का सम्मान उनके गुरु होने के कारण हो रहा है। इसे राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। रुष्ट कार्यकर्ता मानते हैं कि यदि सतनामी समाज के गुरु आए थे तो मंत्री वाला प्रोटोकॉल क्यों लाए थे। वैसे भी विधायक दिलीप लहरिया को बिन पेंदी का लोटा कहा जाता है। वे वर्तमान में भले ही भूपेश बघेल के गूट के हो पर पहले योगी के विश्वसनीय सिपहसालार थे और जोगी के भरोसे ही जीते थे। इसलिए कोई बड़ी बात नहीं है जब भाजपा से बांधी का सितारा अस्त हो रहा है तो विधायक महोदय गुलाटी मर जाएं। उसे समय टंडन जी की भूमिका विशेष रहेगी।