24hnbc दिवंगत निलंबित शिक्षक के पुत्र ने लगाई न्याय की गुहार
Sunday, 07 Sep 2025 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
रायपुर/बिलासपुर, 8 सितंबर 2025।
सालेम स्कूल के निलंबित शिक्षक मुकुल बैनेट की मौत के बाद उनके पुत्र ने अपने पिता के मौत के लिए अपंजीकृत छत्तीसगढ़ डायोसिस और छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन के विवादित पदाधिकारी को दोषी ठहराया। उन्होंने अपने पत्र में विस्तार से उन परिस्थितियों का वर्णन किया है जिसके कारण उनके पिता की मृत्यु हुई। अनाधिकृत निलंबन पहले पिता और फिर मां का दोनों ही रायपुर के सालेम स्कूल में कार्यरत थे। लंबे समय तक निलंबन, बगैर जांच के निलंबन जारी रखना, जीवन निर्वाह भत्ता न देना, पीएफ राशि का जमाना ना करना, समाज से बहिष्कृत कर देना इन सब का पत्र में जिक्र किया गया है। वही छत्तीसगढ़ डायोसिस अपंजीकृत के सचिव ने भी पुलिस अधीक्षक रायपुर को एक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया है और मुकुल बैनेट के शिकायत के पत्र को झूठा कहा और झूठ शिकायत करने के कारण उसके खिलाफ एफआईआर की मांग की....
सालेम स्कूल का निलंबित स्टाफ जिनकी संख्या दर्जन में है इन दोनों प्रताड़ना के दौर से गुजर रहा है और उन्होंने न्याय की उम्मीद से कई स्थानों पर अपनी शिकायतें की है।