24 HNBC News
24hnbc मस्तूरी विधायक की मेरी मर्जी से कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता में रोश
Sunday, 07 Sep 2025 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 8 सितंबर 2025। 
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप लहरिया ने लिमतरा गांव के लखन टंडन को विधायक प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त दी। 9 तारीख को होने वाली कांग्रेस की वोट अधिकार जनसभा के पूर्व इस नियुक्ति ने कांग्रेस के मस्तूरी संगठन में असंतोष के सूर फैला दिए। एक समय कांग्रेस के अजीत जोगी खेमे के विश्वसनीय सदस्य शुरू से संगठन से जुदा जुदा रहे जब दिग्गज नेता अजीत जोगी ने अपने पृथक पार्टी की न्यू डाली तो भूपेश बघेल ने दिलीप लहरिया पर डोरे डालें और टिकट के कारण दिलीप लहरिया ने अपने उसे आका को छोड़ दिया जिसने नुक्कड़ स्तर के कलाकार को जनप्रतिनिधि बना दिया था। 
चुनाव में हार जीत चलती रहती है पर दिलीप लहरिया के चुनाव लड़ने और चंदा करने के किस्से बिलासपुर जिले में बड़े चर्चित रहे हैं। बहतरई खेल स्टेडियम में जब राहुल गांधी का एक कार्यक्रम चल रहा था और दिलीप लहरिया को बतौर विधायक मस्तूरी टेंट के सामने अनिवार्य रूप से रहना चाहिए था तब वे केवल इसलिए हट गए कि मस्तूरी की ही एक महिला जनप्रतिनिधि अपना उधार वापस मांगने आ गई। बताते हैं कि जिला पंचायत स्तरीय इस महिला जनप्रतिनिधि से इन महोदय ने एक सम्मानजनक राशि यह कह कर उधर ली थी कि चुनाव जीतने के बाद वापस कर दूंगा। और महिला को केवल बातों का बताशा दे रहे थे। विधायक महोदय के पुत्र के चेक बाउंस के किस्से भी मशहूर हैं। इस बार का चुनाव विधायक महोदय ने मस्तूरी ब्लॉक संगठन की दम पर जीता पर जीतने के बाद विधायक महोदय की संगठन के साथ अकड़ और अलगाव इतना ज्यादा है कि वे किसी भी मामले में ब्लॉक कांग्रेस की राय से इत्तेफाक नहीं रखते। लखन टंडन की नियुक्ति ने भी इस विवाद को फिर से बढ़ा दिया कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता बताते हैं कि टंडन जी तो भाजपा के पूर्व विधायक डा बांधी के खास हुआ करते थे।