24hnbc रबर स्टैंप प्राचार्य बैठलाने तोड़ दिया ताला
Tuesday, 02 Sep 2025 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 2 सितंबर 2025।
सीआईडी का दया इन दोनों छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन में कार्यरत है और स्कूलों का ताला तोड़कर प्राचार्य बनाता घूमता है। पेंड्रा जिले के मिशन हाई सेकेंडरी स्कूल में छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन की एक समिति ने 28 अगस्त को ताला तोड़कर कार्यवाही की और नियमित प्राचार्य भावना आर्थर जो उन दोनों छुट्टी पर थी की पूरी छुट्टी कर दी।
भावना आर्थर के स्थान पर माध्यमिक स्कूल के कनिष्ठ शिक्षक को प्राचार्य बना दिया आदेश में केवल सचिन के हस्ताक्षर पूरे मसलें को संदिग्ध बनाते हैं। छत्तीसगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने जीपीएम के पुलिस अधीक्षक को इस मामले में एक आवेदन पत्र सौंपा है और कठोर कार्यवाही की मांग की, इस संदर्भ में हमने जिला शिक्षा अधिकारी जीपीएम से बात की उन्होंने माना कि झगड़ा दो समितियां के बीच का है और पुलिस द्वारा जो कार्यवाही की जाएगी उसके बाद ही शिक्षा विभाग अपना निर्णय लेगा।