24 HNBC News
24hnbc बूथ स्तर पर जाने से क्यों जी चुराता है कांग्रेस का नेता
Sunday, 31 Aug 2025 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 1 सितंबर 2025। 
एक तरफ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार में पसीना बहा रहे हैं आम जनता के वोट के अधिकार के लिए दूसरी और छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जिले में कांग्रेस के नेता बुथ और ब्लॉक कमेटी बनाने के लिए बुथ तक जा ही नहीं रहे हैं यही कारण है कि जिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय केसरवानी और विजय पांडे के नाकारा नेतृत्व को 10 साल बाद भी कार्यकर्ता और अन्य पदाधिकारी निष्क्रिय हैं। जिन्हें बुथ तक जाने कहा गया है वे मतदाता सूची से परिचितों का नाम ढूंढ रहा है। कमेटी बनाने की औपचारिकता पूरा कर रहा है। ऐसे में राहुल गांधी की मेहनत का परिणाम तब तक नहीं मिल सकता जब तक बुथ का कार्य करता अल कांग्रेसी नहीं होगा।